फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JP Nadda will come to Bilaspur on 21st after winning Bihar election

बिहार चुनाव में जीत के बाद दो दिन के हिमाचल दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा

Wed, 18 Nov 2020 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda will come to Bilaspur on 21st after winning Bihar election
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

बिहार और मध्यप्रदेश चुनाव में जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहली बार दो दिन के दौरे पर हिमाचल आ रहे हैं। वे 21 नवंबर को बिलासपुर पहुंचेंगे। उसके बाद एम्स का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ परिधि गृह बिलासपुर में लंच करेंगे। नड्डा 21 नवंबर को 10 बजे हेलीकाप्टर से लुहणु मैदान पहुंचेंगे। 22 को मां नयना देवी जी के दरबार में माथा टेक कर कुलदेवी के मंदिर जाएंगे।

विज्ञापन


सड़क मार्ग से चंडीगढ़ हिमाचल भवन के लिए रवाना होंगे। वे 23 को दिल्ली लौटेंगे। नड्डा दिल्ली से वायु मार्ग से सीधे 9 बजे चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर के जरिये करीब 10 बजे लुहणु मैदान पहुंचेंगे। 10:15 बजे सर्किट हाउस आएंगे। 10:30 बजे कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करेंगे। यहां एक घंटे तक रुकेंगे। 12 बजे फिर परिधि गृह पहुंचकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लंच करेंगे। 
विज्ञापन


1:30 से 4:30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान के साथ रहेंगे। उसके बाद बिलासपुर स्थित अपने घर विजयपुर जाएंगे। 22 नवंबर को 9.30 से 12.00 बजे तक स्थानीय कार्यों का निरीक्षण करेंगे। एक बजे विजयपुर से श्री नयना देवी जी मंदिर जाएंगे। 4:30 बजे कुलदेवी के मंदिर में माथा टेकेंगे। छह बजे मंदिर से चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन रवाना होंगे। 23 नवंबर को नड्डा दिल्ली जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान व जिला मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीयू मसले पर नड्डा से चर्चा कर सकते हैं सीएम
बीते दिन कांगड़ा के कोटला बेहड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से सीयू के नाम जमीन ट्रांसफर न करने पर सवाल उठाने के मामले को लेकर भी सीएम जयराम जेपी नड्डा से चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि इस मामले को लेकर अपने ही लोगों के सवाल उठाने पर सियासत गर्मा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed