फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jp nadda and arvind kejriwal road show in kangra himachal pradesh

शक्ति प्रदर्शन: नड्डा-केजरीवाल की रैलियों से कांगड़ा में उफान पर सियासत, वोटरों को रिझाना चाह रहे दोनों दल

Fri, 22 Apr 2022 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Apr 2022 11:42 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल की रैली की काट के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मैदान में उतार दिया है। केजरीवाल की रैली से पहले नड्डा का कांगड़ा में जनसभा और रोड शो का कोई प्लान नहीं था।

विज्ञापन
jp nadda and arvind kejriwal road show in kangra himachal pradesh
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 22 और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की 23 अप्रैल की रैली से पहले कांगड़ा जिले की सियासत उफान पर है। आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों राजनीतिक दल चुनावी वर्ष में राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों से शक्ति प्रदर्शन कर वोटरों को रिझाने की कोशिश करना चाह रहे हैं। कांगड़ा और चंबा जिले की 20 में से ज्यादा सीटें जीतने वाला राजनीतिक दल ही सत्ता पर काबिज होता है।

विज्ञापन


इसलिए आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की हिमाचल में पहली जनसभा कांगड़ा जिले में करवा रही है। आप के इस मास्टर स्ट्रोक की धार कुंद करने के लिए भाजपा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो और जनसभा करवा रही है। भाजपा और आप की रैलियों ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है। कांग्रेस के बड़े नेता भी इस सियासी माहौल में खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। 
विज्ञापन


आप की घबराहट में नड्डा का निजी दौरा बना दिया सियासी
अरविंद केजरीवाल की रैली की काट के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मैदान में उतार दिया है। केजरीवाल की रैली से पहले नड्डा का कांगड़ा में जनसभा और रोड शो का कोई प्लान नहीं था। नड्डा नगरोटा बगवां में अपने रिश्तेदार की शादी में भाग लेने आ रहे थे। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल की रैली से घबराकर भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो और जनसभा नगरोटा बगवां में रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल और नड्डा के होर्डिंग
भाजपा और आम आदमी पार्टी चुनावी माहौल बनाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं जेपी नड्डा और अरविंद केजरीवाल के आसरे हो गई हैं। हिमाचल के स्थानीय नेता खुद पर विश्वास न कर राष्ट्रीय नेताओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए कोशिश में लगे हैं। होर्डिंग में स्थानीय नेताओं के फोटो टिकट साइज और राष्ट्रीय नेताओं के बड़े फोटो लगाए गए हैं।


घबराहट में आप को सीरियस ले रही भाजपा : नायर
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के पत्रकारिता विभाग के डीन प्रदीप नायर ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को कैजुअल ले रही है, क्योंकि इस पार्टी में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। पंजाब की जीत के बाद हिमाचल में आम आदमी पार्टी की एंट्री से भाजपा में घबराहट में जरूर है। इसलिए, भाजपा आप को सीरियस ले रही है। अरविंद केजरीवाल और जेपी नड्डा का शक्ति प्रदर्शन इसलिए किया जा रहा है, जिससे वोटरों को खींचकर पॉवर बैलेंस किया जा सके। भाजपा अरविंद केजरीवाल के लिए स्थानीय चेहरे का इस्तेमाल नहीं कर सकती थी, इसलिए जेपी नड्डा को मैदान में उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed