फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Joint policy will be made to grow herbs and increase employment: Saizal

जड़ी-बूटियां उगाने और रोजगार बढ़ाने को बनेगी संयुक्त नीति: सैजल

Thu, 17 Sep 2020 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Joint policy will be made to grow herbs and increase employment: Saizal
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल - फोटो : अमर उजाला

जड़ी-बूटियों को उगाने के लिए और इसे रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार आयुर्वेद, सहकारिता, कृषि और वन विभाग की एक संयुक्त नीति बनाने पर विचार करेगी। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सदन में ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश ध्वाला की ओर से नियम 61 के तहत लाई गई चर्चा के जवाब में दी।  प्रश्नकाल में लाए गए सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने यह चर्चा लाई।  ध्वाला ने पूछा कि प्रदेश में कितने हर्बल गार्डन तैयार करवाए जा रहे हैं। जहां सरकारी जमीन है, वहां जड़ी-बूटियां लगाई जाएं। आज परंपरागत कृषि के अलावा अगर किसान जड़ी-बूटियों को भी उगाता है तो इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन


 मंत्री सैजल ने कहा कि ई-चरक एक वेबपोर्टल है। कितने मूल्य की जड़ी-बूटी है, कहां बेच सकते हैं यहां इसकी जानकारी मिल सकती है। जड़ी-बूटी बाजार एक त्रैमासिक पत्रिका से भी जानकारी मिल सकती है। ध्वाला ने पूछा कि  सिरमौर और जोगिंद्रनगर फार्मेसियों में कितना दवाइयों का उत्पादन होता है। राज्य सरकार का वन विभाग और आयुर्वेद विभाग कोई ऐसी नीति बनाए, जिससे लाभ हो। मंत्री बोले कि माजरा और जोगिंद्रनगर में उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं बनती हैं। जोगिंद्रनगर में 17 और माजरा में 13, राष्ट्रीय फार्मेसी पपरोला में भी बनती हैं। इस बारे में संयुक्त नीति बनाने पर विचार होगा। 
विज्ञापन


ध्वाला ने जो नुस्खे दिए, उसकी जांच होगी 
मंत्री राजीव सैजल ने सदन में मजाक में कहा कि वैसे तो जो विषय आया है, उसमें शंका तथ्यों के आधार पर की गई है। जो बातें यहां रखी गई हैं, वे सुझावों के रूप में रखी गई हैं। उन्होंने ध्वाला की ओर इशारा कर कहा कि बगैर रजिस्ट्रेशन के इन्होंने नुस्खे बांटे हैं। विशेषकर उद्योग मंत्री को नुस्खे दिए हैं, उनकी भी जांच करवाई जाएगी। इससे पूर्व रमेश ध्वाला ने उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को अपना मरीज बताते हुए उन्हें कुछ नुस्खे बताए, जिस पर सदन में खूब ठहाके लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed