फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Joginder Nagar Ayurvedic College got approval for mPharma studies

Mandi News: जोगिंद्रनगर आयुर्वेदिक महाविद्यालय को एमफार्मा पढ़ाई की मिली मंजूरी

Thu, 02 Feb 2023 10:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Feb 2023 10:45 PM IST
सार

प्रदेश के एकमात्र बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में एमफार्मा की पढ़ाई की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब प्रशिक्षुओं को दाखिले के लिए गुजरात और पंजाब की दौड़ नहीं लगानी होगी। 

विज्ञापन
Joginder Nagar Ayurvedic College got approval for mPharma studies
बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय जोगिंद्रनगर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एकमात्र बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में एमफार्मा की पढ़ाई की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब प्रशिक्षुओं को दाखिले के लिए गुजरात और पंजाब की दौड़ नहीं लगानी होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने औपचारिकताएं पूरा कर 2023-24 के सत्र में आरक्षित दस सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश थमन ने बताया कि फार्मास्यूटिकल विषय में एमफार्मा की पढ़ाई के लिए आरक्षित दस सीटों के दाखिले इसी सत्र में शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। बताया कि बीफार्मा महाविद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। बताया कि अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक मंडी से संबद्धता मिलने के बाद विभाग की संयुक्त टीम ने इसका निरीक्षण कर अधिकांश औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अप्रैल में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


2010 में अस्तित्व में आए आयुर्वेदिक बीफार्मा महाविद्यालय की संबद्धता इससे पहले हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन थी। मौजूदा समय में 120 प्रशिक्षु बीफार्मा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि बीफार्मा के विषय की भी सीटों में बढ़ोतरी कर इसे 40 तक पहुंचा दिया है। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में बीफार्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय फार्मासिस्ट प्रशिक्षण केंद्र की सौगात पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने दी थी। बीते दस सालों में आठ शैक्षणिक सत्रों में तीन सौ से अधिक प्रशिक्षु पासआउट होकर आयुर्वेदिक के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। आयुर्वेदिक बीफार्मा के प्रशिक्षण के लिए यहां कक्षाओं के लिए भवन, प्रयोगशाला की सुविधाएं मौजूद हैं। चार साल के फार्मासिस्ट प्रशिक्षण के लिए प्रदेश भर से प्रशिक्षु बीफार्मा का प्रशिक्षण लेने के लिए पंजीकरण करवाते हैं। अब एमफार्मा की पढ़ाई का लाभ भी प्रदेश भर के प्रशिक्षुओं को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed