फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Job News: Recruitment for 150 posts of Security Guard and Supervisor in Una, Employment fair at ITI Shahpur

Job News: ऊना में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए होगी भर्ती, आईटीआई शाहपुर में रोजगार मेला

Wed, 15 Mar 2023 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/शाहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Mar 2023 05:51 PM IST
सार

प्रदेश के बिलासपुर की एक कंपनी ऊना जिले में 21 से 23 मार्च तक 150 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Job News: Recruitment for 150 posts of Security Guard and Supervisor in Una, Employment fair at ITI Shahpur
नौकरी के लिए साक्षात्कार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की एक कंपनी ऊना जिले में 21 से 23 मार्च तक 150 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर ने पुरुषों के लिए सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 मार्च को प्रात: 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 21 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अंब, 22 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा और 23 मार्च को उपरोजगार कार्यालय हरोली में लिए जाएंगे।

विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए प्रार्थी की आयु 21 से 37 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 16,000 से 18,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उधर, जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


आईटीआई शाहपुर में 21 मार्च को रोजगार मेला
आईटीआई शाहपुर में 21 मार्च को डैफी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड बंगलूरू की ओर से कैंपस इंटरव्यू करवाया जाएगा। कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से 18 पदों को भरेगी। इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं। जिनकी उम्र 18 से 35 साल वर्ष के बीच हो और मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, पंप ऑपरेटर कम मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास और जिन युवकों ने डिप्लोमा इन मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल किया हो। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि कंपनी आईटीआई अभ्यर्थियों को एक साल के लिए अनुबंध आधार पर रखेगी और इसके बाद उन्हें नियमित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed