{"_id":"647c7b9f0490468a5106b606","slug":"job-alert-employment-fair-will-be-held-in-paragpur-on-june-7-itc-limited-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Alert: परागपुर में 7 जून को लगेगा रोजगार मेला, आईटीसी लिमिटेड करेगा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Alert: परागपुर में 7 जून को लगेगा रोजगार मेला, आईटीसी लिमिटेड करेगा भर्ती
Sun, 04 Jun 2023 05:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, परागपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, परागपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Jun 2023 05:25 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के परागपुर स्थित मॉडर्न आईटीआई में 7 जून को आईटीसी लिमिटेड (फूड डिवीजन) कपूरथला रोजगार मेले का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
रोजगार मेला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के परागपुर स्थित मॉडर्न आईटीआई में 7 जून को आईटीसी लिमिटेड (फूड डिवीजन) कपूरथला रोजगार मेले का आयोजन करेगी। इस रोजगार मेले में आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी ट्रेडों से 2017 से 2022 तक पासआउट हो चुके एनसीवीटी और एससीवीटी छात्र, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोपा ट्रेड की पासआउट (केवल लड़कियां) भी भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
कंपनी के एचआर प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में चयनित हुए उम्मीदवारों को 11,134 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके अलावा मुफ्त परिवहन, ड्यूटी के समय कैंटीन में सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी और जूते और कंपनी के नियमानुसार छुटि्टयां मिलेंगी। इच्छुक विद्यार्थी बुधवार को आईटीआई के प्रांगण में सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, आधार कार्ड और उनकी फोटोस्टेट कापियों और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सहित पहुंच जाएं। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने दी।
विज्ञापन