फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JOA paper leak case: Deputy Superintendent of exam center appeared as a candidate in another center

जेओए पेपर लीक मामला: परीक्षा केंद्र के उपाधीक्षक ने दूसरे सेंटर में अभ्यर्थी बन दी परीक्षा

Thu, 12 May 2022 11:52 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 May 2022 11:52 AM IST
सार

प्रदेश के जिला मंडी में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी सीरीज बी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के एक कर्मचारी की भी संलिप्तता पाई गई है। आरोप है कि इस कर्मचारी के मोबाइल पर मंडी के दो अलग-अलग बीएड कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों से पेपर लीक होकर आए हैं। 

विज्ञापन
JOA paper leak case: Deputy Superintendent of exam center appeared as a candidate in another center
प्रश्नपत्र लीक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी सीरीज बी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के एक कर्मचारी की भी संलिप्तता पाई गई है। आरोप है कि इस कर्मचारी के मोबाइल पर मंडी के दो अलग-अलग बीएड कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों से पेपर लीक होकर आए हैं। कुल्लू में किसी रिश्तेदार को पेपर भेजने का भी आरोप है। इसके साक्ष्य पुलिस ने जुटा लिए हैं। पहले अभिलाषी बीएड कॉलेज से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। जांच के दौरान दूसरा संस्थान नेरचौक स्थित करिश्मा बीएड कॉलेज निकल। यह भी खुलासा हुआ कि जिस बीएड कॉलेज के केंद्र से पेपर लीक हुआ है, वहां केंद्र के उपाधीक्षक ने अभ्यर्थी बनकर किसी अन्य केंद्र में जोओए की परीक्षा दी।

विज्ञापन


प्रबंधन की मदद से यह किया गया। परीक्षा केंद्र में उपाधीक्षक की हाजिरी भी फर्जी पाई गई है। पुलिस इस बीएड कॉलेज के बने केंद्र के उपाधीक्षक और कॉलेज के उप प्राचार्य से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने भादंसं की धारा 468 ए और 473 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  बोर्ड के कर्मचारी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सुंदरनगर में नकल के दौरान शिक्षा बोर्ड में तैनात मंडी के कर्मचारी का सुराग हाथ लगा था। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। मामले में संलिप्त सभी आरोपी एक दूसरे के रिश्तेदार या करीबी बताए जा रहे हैं। बता दें कि 24 अप्रैल को सुंदरनगर में नकल का मामला पकड़ा गया था। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी जमानत पर हैं। प्रदेश में 24 अप्रैल को 517 केंद्रों में 300 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। सुंदरनगर के निजी कॉलेज एमएसएलएम के परीक्षा केंद्र में नकल करते एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed