{"_id":"63adad5e59fc153e2b348e50","slug":"joa-it-paperleak-case-hamirpur-vigilance-special-investigation-unit-will-also-investigate-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"JOA IT Paperleak: विजिलेंस की एसआईयू भी करेगी पेपर लीक मामले में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JOA IT Paperleak: विजिलेंस की एसआईयू भी करेगी पेपर लीक मामले में जांच
Thu, 29 Dec 2022 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:40 PM IST
सार
जेओए आईटी पेपर लीक मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी मामले में संलिप्त आरोपियों को संपत्तियों की जांच भी करने जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जेओए आईटी पेपर लीक मामले की जांच प्रक्रिया से जुड़ी एक जांच विजिलेंस ब्यूरो की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) भी करेगी। इससे पहले विजिलेंस ने हमीरपुर में इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। एसआईयू का दायरा पूरे हिमाचल में है। ऐसे में विजिलेंस ने इस मामले में एफआईआर 5/2022 के तहत एक और मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अब इस मामले में दो अलग-अलग मामले दर्ज हो गए हैं। इस बीच, मामले की जांच कर रही एसआईटी के दो सदस्य हमीरपुर से शिमला लौट आए हैं। वीरवार को एसआईटी के सदस्यों ने विजिलेंस के उच्च अधिकारियों से इस मामले के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी मामले में संलिप्त आरोपियों को संपत्तियों की जांच भी करने जा रही है। पैसे लेकर पेपर लीक करने वाली मुख्य आरोपी उमा आजाद पिछले तीन सालों से आयोग की गोपनीय शाखा में तैनात थी।
विज्ञापन
गोपनीय शाखा से ही सभी भर्तियाें की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है। उल्लेखनीय है कि तीन साल में आयोग के माध्यम से कई विभागों की भर्तियां हुई है। इन सभी भर्तियों से जुड़े दस्तावेज विजिलेंस खंगाल रही है। विजिलेंस का मानना है कि मामला गंभीर है। आयोग के सचिव से भी इस मामले में पूछताछ की जानी है।