फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jharmajri fire incident: Search operation not going on for the fifth day, waiting for orders from the administ

झाड़माजरी अग्निकांड: पांचवें दिन नहीं चला सर्च अभियान, प्रशासन के आदेशों का इंतजार

Tue, 06 Feb 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बरोटीवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बरोटीवाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

एनडीआरएफ के मुख्य निरीक्षक नफीस खान ने बताया कि तीन फ्लोर में सर्च अभियान पूरा कर लिया गया है। अब चौथे फ्लोर में तब तक सर्च अभियान नहीं चलाया जा सकता, जब तक उन्हें आगामी आदेश नहीं मिलते। 

विज्ञापन
Jharmajri fire incident: Search operation not going on for the fifth day, waiting for orders from the administ
बद्दी अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

झाड़माजरी अग्निकांड के पांचवें सर्च अभियान पूरी तरह से बंद रहा। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद तो रही, पर अंदर जाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। एनडीआरएफ ने केवल केंद्र से आई फोरेंसिक टीम के साथ सैंपल कलेक्ट करने में कुछ मदद की। सर्च अभियान नहीं चलाया। ऐसे में अब लापता लोगों के परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि सोमवार को भी टीम ने हल्की छानबीन ही की थी। वहीं हिमाचल के चंबा जिले की चंपो के भाई को ट्रॉली में बिठाकर भीतर दिखाया था।

विज्ञापन


उधर, एनडीआरएफ के अधिकारियों का कहना है कि वह प्रशासन के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। इसमें जब तक उन्हें आदेश नहीं आएंगे, तब तक वह चौथी मंजिल में सर्च अभियान नहीं चला सकते। हालांकि तीन मंजिल तक टीम ने लगभग तलाश पूरी कर ली है। यहां पर शौचालय में चार महिलाओं के शव मिले थे, जिसमें तीन शवों की पहचान कर ली गई थी। एक शव अभी डीएनए सैंपल की जांच के लिए जुन्गा लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वह किसका शव है।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के मुख्य निरीक्षक नफीस खान ने बताया कि तीन फ्लोर में सर्च अभियान पूरा कर लिया गया है। अब चौथे फ्लोर में तब तक सर्च अभियान नहीं चलाया जा सकता, जब तक उन्हें आगामी आदेश नहीं मिलते। हालांकि भवन असुरक्षित हैं। ऐसे में आगामी आदेशों के बाद ही सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी अग्निकांड : असुरक्षित भवन की दीवारों को तोड़ा जाएगा
आग में बुरी तरह जल चुकी झाड़माजरी की एरोमा कंपनी की फैक्टरी की दीवारों को अब तोड़ा जाएगा। दीवारें तोड़ने का काम फोरेंसिक टीम के सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा। इसमें तीसरी और चौथी मंजिल की दीवारों को तोड़ा जाएगा। यहीं पर लापता लोगों के होने की उम्मीद हैं। प्रशासन फिलहाल फोरेंसिक टीम के सैंपल लेने के इंतजार में था। फोरेंसिक टीम के कहने पर ही अभी तक भवन में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। टीम शुरुआती तीन मंजिल से जरूरी सैंपल लेगा। दो से तीन दिनों में यह प्रोसेस पूरा होगा। इसके बाद ही भवन की दीवारें तोड़ी जाएंगी। चौथी मंजिल का एक हिस्सा बैठ गया है। इसका कुछ मलबा तीसरी मंजिल में भी गिरा है। आशंका है कि अब तीसरी मंजिल में जो मलबा गिरा है, वहां पर लापता लोग हो सकते हैं। यहां पर तभी सर्च अभियान चलेगा, जब दीवारों को तोड़ा जाएगा। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने कहा कि फिलहाल केंद्र की फोरेंसिक टीम सैंपल ले रही है। उसके बाद चौथी मंजिल पर पड़ा मलबा और तीसरी मंजिल की दीवारों को तोड़ा जाएगा। उसके बाद लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed