फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JBT/DLEd are only eligible for teaching in primary schools in himachal pradesh

हिमाचल: जेबीटी ही पढ़ाएंगे पहली से पांचवीं कक्षा, बीएड पात्र नहीं

Sat, 07 Nov 2020 09:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
JBT/DLEd are only eligible for teaching in primary schools in himachal pradesh
जेबीटी/डीएलएड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पहली से पांचवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए जेबीटी/डीएलएड ही पात्र होंगे।सरकार ने नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन को पत्र जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है। बीते डेढ़ वर्ष से शिक्षकों की पात्रता को लेकर जारी विवाद पर स्थिति स्पष्ट करते हुए शिक्षा सचिव ने जारी पत्र में कहा है कि बीएड डिग्री धारक पहली से पांचवीं कक्षाओं को पढ़ाने के लिए पात्र नहीं होंगे।  इन्हें छठी से 12वीं कक्षाओं को पढ़ाने के लिए ही पात्र माना जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने हजारों जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षुओं के हितों को ध्यान में रखते हुए् यह फैसला लिया है। अब स्कूलों में 1800 जेबीटी के पद भरने का रास्ता साफ हो गया। नेशनल कांउसिल फॉर टीचर एजूकेशन ने बीते साल राज्यों को जारी पत्र में जेबीटी/डीएलएड के साथ-साथ बीएड डिग्री धारकों का भी प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए पात्र होने के आदेश जारी किए थे। सरकार ने इन आदेशों को उस समय लागू न करते हुए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को जेबीटी की सीधी भर्ती पुराने आरएंडपी नियमों के तहत ही करने को कहा था। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही कुछ बीएड डिग्री धारक हाईकोर्ट चले गए थे। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में 11 नवंबर को सुनवाई भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed