फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JBT Bharti Case himachal pradesh: state government to file Special Leave Petition in Supreme court of India

जेबीटी भर्ती मामला: हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी सरकार

Wed, 01 Dec 2021 03:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Dec 2021 03:51 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार ने हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है। जेबीटी प्रशिक्षुओं को उनका हक दिलाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
JBT Bharti Case himachal pradesh: state government to file Special Leave Petition in Supreme court of India
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को भी पात्र बनाने को लेकर आए फैसले को राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। शिक्षा विभाग की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट जाने के साथ-साथ प्रदेश हाईकोर्ट में शिक्षा विभाग की ओर से पुनर्विचार याचिका भी दायर की जाएगी। इसकी तैयारियों में विधि विभाग जुट गया है। राजस्थान के जोधपुर हाईकोर्ट से जेबीटी प्रशिक्षुओं के पक्ष में आए फैसले को एसएलपी और पुनर्विचार याचिका में आधार बनाया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बुधवार सुबह विभागीय अधिकारियों के साथ भी मंथन किया गया। सरकार ने हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जेबीटी प्रशिक्षुओं को उनका हक दिलाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। सरकार का मानना है कि जेबीटी-डीएलएड प्रशिक्षु ही इन कक्षाओं को पढ़ाने के लिए सक्षम हैं। अब कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष पूरी मजबूती के साथ रखेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को पात्र बनाने की याचिका को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपकमल में मंत्रियों के बैठने का बन रहा है शेड्यूल
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों को भी पार्टी कार्यालय दीपकमल में बैठने को कहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं की परेशानियों और मांगों को वहां दूर किया जाएगा। पार्टी आफिस और मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रियों की ड्यूटियों का शेड्यूल तय किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed