फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jamati said- will remember such Hospitality even in Coronavirus crisis

जमाती बोले- कोरोना संकट में भी ऐसी मेहमान नवाजी याद रहेगी

Thu, 07 May 2020 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Jamati said- will remember such Hospitality even in Coronavirus crisis
घर लौटते जमाती - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर के राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला क्वारंटीन सेंटर से 33 जमातियों की फाइनल कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। बुधवार रात को ही सभी जमाती सात वाहनों से उनके घर भेजे गए। देर रात घर लौटते वक्त इन जमातियों के चेहरे पर मुस्कान थी। इन्होंने कहा कि कोरोना संकट में भी प्रशासन की ओर से की गई मेहमाननवाजी याद रहेगी।

विज्ञापन


अब रमजान पर्व अपने परिजनों के साथ घर पर मना सकेंगे। पांवटा क्वारंटीन सेंटर से घर रवाना होने से पहले जमातियों ने जिलाधीश सिरमौर डॉ. आरके परुथी, एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, रावमापा तारुवाला स्कूल प्रबंधन समेत क्वारंटीन सेंटर में सहयोग करने वालों का आभार प्रकट किया है। कोरोना वायरस के चलते देश-प्रदेश में लॉकडाउन लगने के बाद से पांवटा के मिश्रवाला-लोहगढ़ समेत विभिन्न मस्जिदों में धर्म प्रचार को पहुंचे 35 जमातियों को पहले मस्जिदों में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद जिला प्रशासन ने चार अप्रैल को इन्हें तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रखा था। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल ने कहा कि सभी जमाती घर भेजे गए हैं। दिल्ली के लिए 2 वाहन, चंडीगढ़-कालका के लिए 2, नालागढ़ के लिए 3 वाहन तथा चौपाल नेरवा को एक वाहन में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए जमातियों को भेजा गया।  एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed