फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jal Shakti Vibhag Himachal lodges FIR against three power projects

Jal Shakti Vibhag Himachal: जलसंकट के चलते तीन बिजली प्रोजेक्टों पर एफआईआर

Wed, 08 Jun 2022 10:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Jun 2022 10:41 PM IST
सार

जल शक्ति विभाग रामपुर के एसडीओ किशोर शर्मा ने बताया कि तीन परियोजनाओं के खिलाफ विभाग ने पुलिस थाना रामपुर में एफआईआर दर्ज करवाई है। हजारों लोग गर्मी के मौसम में पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Jal Shakti Vibhag Himachal lodges FIR against three power projects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर शहर समेत आसपास की पंचायतों के हजारों लोगों की जलसंकट की गंभीर समस्या के चलते जलशक्ति विभाग ने तीन विद्युत परियोजनाओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। ये प्रोजेक्ट विद्युत उत्पादन के लिए नियमों का उल्लंघन कर खड्डों के पानी को रोक रहे हैं। इससे हजारों लोग गर्मी के मौसम में पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


जल शक्ति विभाग की ओर से नोगली खड्ड से रामपुर क्षेत्र, रामपुर बाजार, नोगली, शिंगला पंचायत और देवटन सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति दी जाती है, लेकिन पिछले पांच दिन से उक्त क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने नोगली खड्ड का मुआयना किया तो पता चला कि विद्युत परियोजना प्रबंधन नियमों का उल्लंघन कर अपने मुनाफे के चक्कर में सारे पानी का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


इस खड्ड का तीन विद्युत परियोजनाएं चल रही हैं। विभाग ने इसकी शिकायत एसडीएम रामपुर को भी दी है। जलशक्ति विभाग ने नोगली खड्ड से पानी न छोड़ने पर जोगनी-1, जोगनी-2 और करेरी परियोजना के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग रामपुर के एसडीओ किशोर शर्मा ने बताया कि तीन परियोजनाओं के खिलाफ विभाग ने पुलिस थाना रामपुर में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यह समस्या पेश आती है, लेकिन बीते पांच दिन से स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


नियमों के मुताबिक विद्युत परियोजनाओं को 15 प्रतिशत पानी छोड़ना जरूरी है। नोगली खड्ड पर बनी परियोजनाओं का जल शक्ति विभाग के साथ जो समझौता हुआ है, उसके अनुसार पानी रोकने पर प्रतिबंध है। विद्युत परियोजनाएं विद्युत उत्पादन करें, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं रोकी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed