फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jal Shakti Department's first woman ENC Anju Sharma said - Employees causing irregularities in water supply s

हिमाचल जल शक्ति विभाग: पहली महिला ईएनसी बोलीं- पानी सप्लाई में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे

Wed, 06 Dec 2023 09:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 09:39 AM IST
सार

जल शक्ति विभाग में पहली महिला इंजीनियर अंजू शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगाया गया है। उन्हें जानकारी है कि कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
Jal Shakti Department's first woman ENC Anju Sharma said - Employees causing irregularities in water supply s
जल शक्ति विभाग में पहली महिला इंजीनियर इन चीफ(ईएनसी) अंजू शर्मा । - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने और घरों में बराबर पानी देने वाले कर्मचारी, पैराफिटर, पंप ऑपरेटर पुरस्कृत होंगे। सरकार की ओर से इन्हें सम्मान दिया जाएगा। पानी की सप्लाई में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग के इंजीनियर अब पानी की सप्लाई को लेकर पंचायत प्रधानों से बात करेंगे। जल शक्ति विभाग में 4,500 पदों को भरा जा रहा है। इसमें पैराफिटर, मल्टी टास्क वर्कर, पंप आपरेटर आदि शामिल हैं। इससे कर्मचारियों की की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

विज्ञापन


यह बात जल शक्ति विभाग में पहली महिला इंजीनियर इन चीफ(ईएनसी) बनीं अंजू शर्मा ने कही है। मंगलवार को हुई बातचीत में अंजू शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगाया गया है। उन्हें जानकारी है कि कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। विभाग पानी की नई स्कीमों को बना रहा है। इसके अलावा कई स्कीमों के स्तरोन्नयन का काम चला हुआ है। सारी व्यवस्था पटरी पर आएगी। लोगों को साफ पानी देना जल शक्ति विभाग का काम है। हिमाचल की पंचायतों को सीवरेज से जोड़ा जा रहा है। किसानों और बागवानों का कृषि की ओर ज्यादा रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में सिंचाई स्कीमों पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


महीने में एक बार पंचायतों में होंगी बैठकें
अंजू शर्मा ने कहा कि महीने में एक बार पंचायत व कस्बों में बैठकें की जाएंगी। इसमें जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर या फिर सहायक अभियंता उपस्थित रहेंगे। इसमें पानी को लेकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। लोगों की जो भी परेशानी होगी, उसे दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed