{"_id":"63fa0c2499bc0a4518002584","slug":"jal-shakti-department-removed-169-outsourced-employees-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जलशक्ति विभाग ने निकाले 169 आउटसोर्स कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जलशक्ति विभाग ने निकाले 169 आउटसोर्स कर्मचारी
Sat, 25 Feb 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:55 PM IST
सार
प्रदेश जलशक्ति विभाग धर्मपुर मंडल में कार्यरत 169 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इन आउटसोर्स कर्मचारियों को पूर्व सरकार ने रखा था।
विज्ञापन
हिमाचल जलशक्ति विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग धर्मपुर मंडल में कार्यरत 169 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इन आउटसोर्स कर्मचारियों को पूर्व सरकार ने रखा था। बीते चार पांच साल से सेवाएं दे रहे थे। हैरानी की बात है कि निकालने से पहले उन्हें नोटिस भी नहीं दिए गए हैं। फोन पर बताया जा रहा है कि उनका अनुबंध खत्म है और सरकार से कोई आदेश नहीं आए हैं कि उनका एग्रीमेंट आगे बढ़ाना है। ठेकेदार का टेंडर 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
सरकार ने अभी टेंडर रिन्यू नहीं किया है। उधर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडल धर्मपुर भ्राड़ी राजीव सहगल ने इससे अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को ठेकेदार का एग्रीमेंट समाप्त हो गया है। इसे आगे सरकार ने अभी नहीं बढ़ाया है। जैसे ही सरकार के आदेश आएंगे, उसके अनुसार इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगतराम नेगी ने कहा कि यह वेतन भुगतान अधिनियम 1936 का उल्लंघन है। संघ ने विभाग को चेतावनी दी कि उक्त कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया तो संघ जलशक्ति विभाग मंडल धर्मपुर भ्राड़ी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन