{"_id":"60c4e128955ff9473f5c506a","slug":"jal-shakti-department-para-pump-operators-and-para-fitters-will-get-4600-per-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति विभाग: पैरा पंप ऑपरेटरों और पैरा फिटरों को मिलेंगे 4600 प्रति माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति विभाग: पैरा पंप ऑपरेटरों और पैरा फिटरों को मिलेंगे 4600 प्रति माह
Sat, 12 Jun 2021 10:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:00 PM IST
सार
महेंद्र ने कहा कि नई भर्ती के बाद प्रदेश की करीब साढ़े पांच सौ पेयजल और सिंचाई योजनाओं की उचित देखभाल की जा सकेगी। इन परियोजनाओं का संचालन भी आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा है कि मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद अब सरकार शीघ्र ही जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 2322 पद भरने की प्रक्रिया आरंभ करेगी। पैरा पंप ऑपरेटरों और पैरा फिटरों को 46 सौ प्रति माह और बहुउद्देशीय पैरा वर्करों को 3600 प्रति माह मानदेय दिया जाना है।
विज्ञापन
महेंद्र ने कहा कि नई भर्ती के बाद प्रदेश की करीब साढ़े पांच सौ पेयजल और सिंचाई योजनाओं की उचित देखभाल की जा सकेगी। इन परियोजनाओं का संचालन भी आसानी से किया जा सकेगा। उनका कहना है कि मंडल स्तर पर गठित कमेटियां इन पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंक देंगी और मेरिट पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन