फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jal Jeevan Mission: Central govt gives Rs 300 crore to Himachal for Fina Singh project

जल जीवन मिशन: फिना सिंह प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल को दिए 300 करोड़ रुपये

Thu, 12 Sep 2024 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2024 11:08 AM IST
सार

 जल जीवन मिशन के तहत 137.47 करोड़ की किस्त जारी कर दी है। इसके अलावा 300 करोड़ रुपये फिना सिंह प्रोजेक्ट के तहत जारी हुए हैं। 

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission: Central govt gives Rs 300 crore to Himachal for Fina Singh project
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 137.47 करोड़ की किस्त जारी कर दी है। इसके अलावा 300 करोड़ रुपये फिना सिंह प्रोजेक्ट के तहत जारी हुए हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में इस मामले को केंद्रीय मंत्री से उठाया था।  उन्होंने राशि जारी करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल  का आभार जताया है। इसका काम वर्ष 2011 में शुरू हो गया था। बजट की कमी के चलते यह प्रोजेक्ट लटक गया था। 50 फीसदी काम हो चुका है।

विज्ञापन


पहले प्रोजेक्ट पर 204 करोड़ खर्च होने का अनुमान था, लेकिन इसे विस्तार दिए जाने से अब 737 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होगी। प्रोजेक्ट पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में खूब सियासत होती रही है। विधानसभा में भी कई बार यह मामला गूंजा है। सिंचाई प्रोजेक्ट से नूरपुर के हजारों लोगों को फायदा होगा। पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर लोग खेती कर सकेंगे। अभी तक क्षेत्र के ज्यादातर किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब यहां बांध बनाए जाने की भी योजना है। इसका भी 35 कार्य पूरा हो चुका है। बांध से 1.88 मेगावाट बिजली उत्पादन भी प्रस्तावित है। वहीं, बांध में अतिरिक्त पानी डालने के लिए लिंक नहर, टनल, मुख्य नहर आदि कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed