{"_id":"63b422fc0295f81a9e030f7a","slug":"jairam-thakur-targets-sukvinder-sukhu-government-over-de-notifying-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले- 25 दिन बाद न मंत्रिमंडल न शपथ समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले- 25 दिन बाद न मंत्रिमंडल न शपथ समारोह
Tue, 03 Jan 2023 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:14 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बीते 25 दिन से केवल डिनोटिफाइड का दौर चल रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर लोग सड़कों पर उतर गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश मौजूदा समय में विचित्र स्थिति से गुजर रहा है। ऐसी विचित्र स्थिति पहले कभी नहीं हुई। सरकार बनने के 25 दिन के बाद भी प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। यह इतिहास में पहली बार हुआ है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री धर्मशाला में होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए रवाना होने से पहले द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पधर में अभिनंदन समारोह दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते 25 दिन से केवल डिनोटिफाइड का दौर चल रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर लोग सड़कों पर उतर गए हैं। मंडी जिले में मिली एकतरफा जीत अगर पूरे प्रदेश में मिलती तो आज भाजपा सरकार सत्ता में होती। मंडी की जनता ने चट्टान की तरह खड़ा होकर साथ दिया। उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी टिकट को लेकर काफी मंथन हुआ। विस्तार से चर्चा करने के बाद पूर्ण चंद को यह कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनहित और प्रदेश हित में निर्णय लेती है तो विपक्ष पूरा सहयोग देगा, लेकिन जन विरोधी और प्रदेश हित के खिलाफ निर्णय लेने पर विधानसभा के अंदर और बाहर पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान द्रंग के विधायक पूर्ण चंद, करसोग के विधायक दीपराज, नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, बंजार के विधायक अरुण शौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन