{"_id":"660271215d5c25429f096ef8","slug":"jairam-thakur-supriya-shrinet-s-comment-against-kangana-ranaut-is-unfortunate-it-is-an-insult-to-women-power-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, यह नारी शक्ति का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, यह नारी शक्ति का अपमान
Tue, 26 Mar 2024 07:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:16 PM IST
सार
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रणौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि देवभूमि हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रणौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है। उन्होंने फिल्म जगत में हिमाचल और मंडी का नाम रोशन किया है। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंगना रणौत का अपमान पूरे मंडी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री की ओर से मंडी की बेटी के इस अपमान को माफ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोकसभा के चुनाव में मंडी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
#WATCH via ANI Multimedia | "मंडी को छोटी काशी...", Supriya Shrinate के 'Mandi Rate' वाले पोस्ट पर Jairam Thakur ने उठाए सवालhttps://t.co/7uZv3zwChD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2024