फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jairam thakur statement on himachal congress guarantees

Jairam Thakur: जयराम बोले- 10 गारंटी पूरी करने का झूठा प्रचार कर रहे हैं कांग्रेसी

Sat, 11 Nov 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Nov 2023 05:57 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमें यह समझ नहीं आता कि कांग्रेस के नेता सच कब बोलेंगे। वे हमेशा झूठ की ही राजनीति करते हैं।

विज्ञापन
jairam thakur statement on himachal congress guarantees
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान में पीआईबी की प्रदर्शनी में समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 वर्ष अद्भुत और बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। हालांकि दूसरे प्रदेशों में प्रचार कर रहे हैं कि सभी गारंटियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


मेरा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जाना हुआ और वहां पर कांग्रेस के नेताओं ने यह प्रचार कर रखा है कि जितने भी वादे हिमाचल की जनता से किए थे सभी पूरी कर दिए। हमें यह समझ नहीं आता कि कांग्रेस के नेता सच कब बोलेंगे। वे हमेशा झूठ की ही राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन बनने से पहले ही विभाजन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री एक मजबूत नेतृत्व है। पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी एक दशक के सुदृढ़ कार्य कर रहे है और अगले दशक की तैयारी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बड़ा है। कार्यक्रम में संजीव कटवाल, संजय सूद, कर्ण नंदा, सुनील धर, प्यार सिंह कंवर, राजीव पंडित, किमी सूद, जिया लाल, श्रवण शर्मा, भारती सूद, हनीश चोपड़ा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed