फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jairam thakur statement on denotify colleges by state govt in himachal pradesh

जयराम ठाकुर: काम करना शुरू करे अब सुक्खू सरकार, 20 कॉलेजों को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण

Fri, 03 Mar 2023 10:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Mar 2023 10:43 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि  हिमाचल प्रदेश में 20 कॉलेजों को बंद कर दिया है, यह निराशाजनक है। छतरी कॉलेज भी इसमें शामिल है। इस कॉलेज का भवन निर्माण हो चुका है और शिलान्यास भी कर दिया था। 

विज्ञापन
jairam thakur statement on denotify colleges by state govt in himachal pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार को अब काम शुरू करना चाहिए। विकास कार्य बंद करने की मुहिम अब रुकनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अपने निर्णयों का रिव्यू करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने स्वयं टेलीफोन से मुख्यमंत्री सुक्खू से बात की है और उनसे जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस सरकारी संस्थान बंद कर रही हैं। इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा भी की गई।

विज्ञापन


आज हिमाचल प्रदेश में 20 कॉलेजों को बंद कर दिया है, यह निराशाजनक है। छतरी कॉलेज भी इसमें शामिल है। इस कॉलेज का भवन निर्माण हो चुका है और शिलान्यास भी कर दिया था। इसके लिए बजट का प्रावधान भी पूर्ण है और जमीन भी दे दी गई है। यह कॉलेज 1 साल से चल रहा था और इसमें 60 बच्चे पढ़ भी रहे थे, तब भी संस्थान को बंद कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को विली पार्क में भाजपा भवन निर्माण समिति की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, विधायक डीएस ठाकुर, संगठन महामंत्री मंत्री पवन राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता भाजपा उत्तर भारत भवन निर्माण समिति के संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने की। इस बैठक में प्रदेश में सभी जिला स्तरीय कार्यालय निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और कार्यालय निर्माण से संबंधित कई विषयों पर विस्तार में चर्चा की गई। ठाकुर ने कहा कि जनता में इन जनविरोधी निर्णय पर बहुत रोष है।

यह सभी कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे। जनता की भावनाओं का अनादर करना ठीक नहीं है। अगर जनता को लगता है कि यह निर्णय गलत है तो लोग अपना रास्ता खुद ढूंढ लेंगे और कोर्ट भी जाएंगे, यह निश्चित है। पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में निराशा है।


पहले 3 महीने में एक कैबिनेट हुआ करती थी, अब हर दूसरे दिन कैबिनेट हुआ करती है। भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि भवन निर्माण समिति की बैठक में 17 जिला स्तरीय कार्यालयों को खोलने के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed