Himachal: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस एक डूबता जहाज, जिससे हर कोई समय रहते चाहता है कूदना
जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस एक डूबता जहाज है जिससे हर कोई समय रहते कूदना चाहता है। जिस तरह का घटनाक्रम हिमाचल में घटा और सतारूढ़ पार्टी के विधायक असंतोष की स्थिति में पार्टी से पलायन कर जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुटलैहड़ के समूर में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो की अभिनंदन रैली में कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना कुनबा संभालना चाहिए और भाजपा की चिंता छोड़ देनी चाहिए। कांग्रेस एक डूबता जहाज है, जिससे हर कोई समय रहते कूदना चाहता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार वेंटिलेटर पर है और वेंटिलेटर पर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ही चुनाव नहीं लड़ना चाहती, तो उससे संगठन की ताकत क्या रह गई होगी। राज्य सरकार के छह कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी को इसलिए मतदान किया कि जो कांग्रेस प्रत्याशी थे, वह न्यायालय में श्रीराम मंदिर निर्माण के विरोध में खड़े होते थे। उन्होंने ही अदालत में यह कहा था कि श्रीराम जी काल्पनिक हैं। जब वही अधिवक्ता हिमाचल राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बने, तो छह विधायकों जिनमें कुटलैहड़ के कांग्रेस विधायक देवेंद्र भुट्टो भी थे, उनकी अंतरात्मा जागी और भाजपा के पक्ष में मतदान किया।
वीरेंद्र कंवर से बात हुई है, उनसे जल्द मिलेंगे : जयराम
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और भाजपा के कुटलैहड़ क्षेत्र से चार बार विधायक रहे वीरेंद्र कंवर नजर नहीं आए। जब जयराम ठाकुर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर किसी जरूरी कार्य से बाहर गए हैं। जल्द उनसे मुलाकात की जाएगी और वह कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। लाहौल-स्पीति में भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफे पर जयराम ने कहा कि इस प्रकार की परिस्थितियों में लोग भावनाओं में आकर ऐसे फैसले लेते हैं। जल्द उनके साथ मुलाकात कर मामला सुलझाया जाएगा। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, प्रो. राम कुमार, जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, बलराम बबलू, हर्ष कौशल, प्रधान विजय शर्मा, प्रधान महिंद्र सिंह, भाजपा नेत्री संतोष सैनी, भाजपा नेता राजेंद्र मलांगड़, विजय मलांगड़ के अलावा जिला के सभी भाजपा नेता मौजूद रहे।
एक काम के लिए मुख्यमंत्री के पास 15 चक्कर लगाए, हारे नेता करवा रहे अपने कामः भुट्टो
कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र भुट्टो ने मंगलवार को ऊना जिला में वापसी की। इस दौरान समूरकलां में उनकी एक जनसभा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं है कि हमने 20 करोड़ लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। ऐसे लोगों को जल्द जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार मित्रों की सरकार है। कहा कि एक-एक काम के लिए उन्हें मुख्यमंत्री के पास 15 चक्कर लगाने पड़े। कहा कि अगर लोगों के काम नहीं होंगे तो किस मुंह से उनके पास जाएंगे। उन्होंने कहा कि 14 महीने के कार्यकाल में उनके क्षेत्र में कोई कार्य पूरा नहीं हुआ और न ही मुख्यमंत्री हमारे क्षेत्र में पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.