फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam thakur said- why is the govt not taking action against those who suppressed the scam in Theog

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- ठियोग में घोटाला दबाने वालों पर क्यों कार्रवाई नहीं कर रही सरकार

Sat, 04 Jan 2025 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jan 2025 05:52 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि आखिर एक साल से सरकार किसे बचा रही थी। जब टैंकर चालक ने नवम्बर में ही इस पूरे प्रकरण में घोटाले की बात करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तब सरकार और संबंधित अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी कैसे साधी।

विज्ञापन
Jairam thakur said- why is the govt not taking action against those who suppressed the scam in Theog
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ठियोग में हुए पानी आपूर्ति के घोटाले में सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है। एक साल पहले शुरू हुए घोटाले की सरकार को पहले तो भनक तक नहीं लगी। जब मामले से जुड़े लोगों ने ही पानी की सप्लाई पर सवाल उठाया तो भी सरकार की ओर से कुछ नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि शिकायत आने के बाद महीनों तक मामला एसडीएम के पास पड़ा रहा।

विज्ञापन


फिर भी सरकार चुप बैठी रही। जब विपक्ष के नेताओं की ओर से इस मामले को मुद्दा बनाया गया, तब सरकार की ओर से इस मामले की सुध ली गई। जब भाजपा के स्थानीय नेताओं ने आपराधिक मामला दर्ज करवाने की धमकी दी तो सरकार की ओर से कार्रवाई करने का दिखावा किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने से काम नहीं चलेग। सरकार आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाए।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि आखिर एक साल से सरकार किसे बचा रही थी। जब टैंकर चालक ने नवम्बर में ही इस पूरे प्रकरण में घोटाले की बात करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तब सरकार और संबंधित अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी कैसे साधी। आखिर इस मामले को दबाने के पीछे लोगों की क्या मंशा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ कंपनी ब्लैक लिस्ट करने से काम नहीं चलेगा। इस मामले में जितने भी लोग जुड़े हैं सभी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इस पूरे प्रकरण में सरकार की ओर से दिखाई गई सुस्ती सरकार के नीयत पर भी सवाल खड़े करती है।

जयराम ने कहा कि घोटाले में सब कुछ दिन-दहाड़े हुआ। बिना किसी जांच-पड़ताल के खुली आंखों से यह साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से जिन क्षेत्रों में जहां सड़क ही नहीं है, वहां भी टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। मोटर साइकिल और कार से पानी की सप्लाई की जा रही है, एक दिन में टैंकर लगभग हजार किलोमीटर की फेरी लगा रहा है और जिम्मेदार लोग बिना देखे भुगतान किए जा रहे हैं।

कांग्रेस का राज्यपाल पर दोषारोपण केवल अपनी राजनीति चमकाने को : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी ओछी राजनीति को चमकाने के लिए राज्यपाल के उच्चतम कार्यालय पर दोषारोपण करके और उस विशिष्ट स्थान के महत्व को कम करने में जुटे हैं। यह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की टिप्पणी अति निंदनीय है। उनको राजनीतिक क्षेत्र में अपनी राजनीति चमकानी है उसके लिए राज्यपाल का दुरुपयोग मत करें। यह हिमाचल के हित में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed