{"_id":"6483357cc3facb75320fe974","slug":"jairam-thakur-said-sukhu-is-the-popular-cm-lock-on-the-development-of-himachal-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: जयराम बोले- ग्रांट में कोई कटौती नहीं की, केंद्र के सहयोग के बिना एक कदम नहीं चल सकती सुक्खू सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: जयराम बोले- ग्रांट में कोई कटौती नहीं की, केंद्र के सहयोग के बिना एक कदम नहीं चल सकती सुक्खू सरकार
Fri, 09 Jun 2023 08:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Jun 2023 08:59 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के सहयोग के बिना प्रदेश की सुक्खू सरकार एक कदम भी नहीं चल सकती। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के पास जो संसाधन अभी हैं, कोरोना काल के बाद भी इन्हीं संसाधनों में हमने ऐतिहासिक काम किए हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार गाड़ागुशैणी में जनसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की किसी भी ग्रांट में कोई कटौती नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के सहयोग के बिना प्रदेश की सुक्खू सरकार एक कदम भी नहीं चल सकती। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के पास जो संसाधन अभी हैं, कोरोना काल के बाद भी इन्हीं संसाधनों में हमने ऐतिहासिक काम किए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू लॉकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने हिमाचल के विकास पर ताला लगा दिया है। हर मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार के पास हर बात का सिर्फ एक ही जवाब है कि पैसे नहीं हैं, इसलिए काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के बाद भी इन्ही संसाधनों में हमारी सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक काम कर दिखाए। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, बिजली, पानी, सबके आंकड़े गवाह हैं कि पिछली सरकारों से दोगुनी गति से हमने विकास किया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने दस गारंटियां दी, पूरी एक भी नहीं हुई
हमने न तो हिम केयर की गारंटी दी थी और न ही बिजली व पानी निशुल्क करने और महिलाओं का किराया आधा करने की गारंटी दी थी। जनहित के लिए हमने सारी सुविधाएं दीं। कांग्रेस ने दस गारंटियां दीं, लेकिन एक भी पूरी नहीं की। सरकार कह रही है कि विकास के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन छह-छह सीपीएस बना दिए हैं और अपने चार-चार मित्रों को कैबिनेट का दर्जा दे दिया है। इन सबमें पैसे कहां से लग रहे हैं।
विज्ञापन