फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jairam thakur said MP Pratibha is trying to thank him or ask for votes

Chamba News: जयराम ठाकुर बोले- धन्यवाद करने या वोट मांगने पांगी आ रहीं सांसद प्रतिभा

Fri, 13 Oct 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 06:17 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी लोकसभा उपचुनाव जीतने के दो साल बाद सांसद प्रतिभा सिंह पहली बार पांगी आ रही हैं। वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए आ रही हैं या आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने, पांगी वासियों को उनसे जरूर पूछना चाहिए। 

विज्ञापन
Jairam thakur said MP Pratibha is trying to thank him or ask for votes
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी लोकसभा उपचुनाव जीतने के दो साल बाद सांसद प्रतिभा सिंह पहली बार पांगी आ रही हैं। वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए आ रही हैं या आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने, पांगी वासियों को उनसे जरूर पूछना चाहिए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किलाड़ में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सांसद को लोगों का धन्यवाद करने के लिए पांगी आना चाहिए था, लेकिन वह नहीं आईं।

विज्ञापन


अब मात्र राजनीति लाभ के लिए पांगी का दौरा कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को बने हुए दस माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने प्रदेश वासियों को कोई सौगात नहीं दी है, बल्कि सरकार ने कार्यों को बंद करने का काम किया है। हाल ही में सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए जो राहत पैकेज जारी किया है, उसे लेकर कांग्रेस अपने चहेतों को लाभ देने की योजना बना रही है। प्रदेश में कभी भी भाजपा की सरकार बन सकती है। जब भाजपा की सरकार बनेगी तो आपदा राहत के दौरान जारी की गई मदद की पूरी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं विधायक डॉक्टर जनक राज ने कहा कि पांगी वासियों की ओर से अलग विस क्षेत्र बनाने की मांग हो रही है। वह इस मांग का समर्थन भी करते हैं। पांगी के लिए सुरंग का निर्माण काफी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पांगी के लिए सुरंग का निर्माण शीघ्र करवाया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, राजिंद्र सिंह, हाकम राणा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed