फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said It is wrong to increase the prices of goods at depots during Diwali

Shimla News: जयराम ठाकुर बोले- दिवाली के समय डिपुओं के सामान के दाम बढ़ाना गलत

Wed, 08 Nov 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Nov 2023 07:15 PM IST
सार

सरकार को आम लोगों से सरोकार नहीं है। सरकार नारा ‘सुख की सरकार’ का देती है और काम सारे ‘दुख की सरकार’ के करती है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said It is wrong to increase the prices of goods at depots during Diwali
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार को आम लोगों से सरोकार नहीं है। सरकार नारा ‘सुख की सरकार’ का देती है और काम सारे ‘दुख की सरकार’ के करती है। उन्होंने कहा कि दिवाली के समय में सरकार ने डिपुओं में मिलने वाली खाद्य सामग्रियों के दाम में लगभग 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


ऐसे में आपदा की मार झेल रहे प्रदेशवासी क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों में सरकार लोगों को तोहफे देती है, जिससे लोग अच्छे से त्योहार मना सकें। लेकिन कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों पर महंगाई का बोझ डालने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ती है। 

विज्ञापन

सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे : शर्मा
वहीं, हिमाचल प्रदेश पूर्व कर्मचारी वर्ग भाजपा प्रकोष्ठ ने कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर सरकार की ओर से ध्यान नहीं देने पर चिंता जताई है। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की डीए की किस्त बकाया है। भत्तों के बारे में कोई बात नहीं हो रही है। 4-9-14 का मसला ठंडे बस्ते में डाल दिया है। एरियर की याद करवाना भी दूर की बात हो गई है। 2016 और 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को 2022 के बाद न ग्रेच्युटी और न ही पेंशन कम्युटेशन मिली है। उन्हें एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ है। प्रकोष्ठ ने सरकार से अनुरोध किया है की इन सब ज्वलंत समस्याओं का समाधान किया जाए तथा जिस बलबूते पर सरकार ने चुनाव के दौरान गारंटियां का वायदा किया था। उसको भी तुरंत देने का प्रयास करें। अन्यथा जनता चुप रहने वाली नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने दिवाली पर राशन किया महंगा : बिंदल
जहां केंद्र सरकार का सस्ते दाम पर आटा घर-घर पहुंचेगा वहीं प्रदेश सरकार ने दीपावली पर जनता पर महंगाई थोपी है। राशन डिपो में दालों के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनविरोधी काम ने किया है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। अब एपीएल परिवारों को दाल 9 रुपये और रिफाइंड तेल 10 रुपये महंगा मिलेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीपीएल परिवारों को दी जाने वाली माश की दाल अब 4 रुपये महंगी हो गई है। इन उपभोक्ताओं को डिपो में यह दाल 63 रुपये प्रति किलो मिलेगी। प्रदेश में साढ़े 19 लाख परिवारों को महंगाई का बोझ झेलना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed