फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur: Congress leaders gave bouquet to central leaders in Delhi , come back and abuse them

Jairam Thakur: दिल्ली में केंद्रीय नेताओं को बुके और वापस आकर गाली देते हैं कांग्रेस नेता

Mon, 05 Jun 2023 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग/रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग/रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jun 2023 09:11 PM IST
सार

ठियोग और खड़ापत्थर में उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता इन दिनों दिल्ली में केंद्रीय नेताओं को बुके देते हैं और यहां आकर उन्हें गाली देते हैं। प्रदेश वापसी पर बजट का रोना रोते हैं, यह गलत बात है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur: Congress leaders gave bouquet to central leaders in Delhi , come back and abuse them
खड़ापत्थर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ठियोग में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ठियोग और खड़ापत्थर में उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता इन दिनों दिल्ली में केंद्रीय नेताओं को बुके देते हैं और यहां आकर उन्हें गाली देते हैं। प्रदेश वापसी पर बजट का रोना रोते हैं, यह गलत बात है। सीएम सुखविंद्र सिंह सूक्खू के केंद्र से बजट न मिलने के बयान पर जयराम ने यह जवाब दिया। उन्होंने ऊना जिले में नकली शराब बेचने के मामले में एक गिरफ्तारी को मात्र औपचारिकता बताते हुए निष्पक्ष और सघन जांच की मांग की।

विज्ञापन


जयराम ने धन की कमी का रोने वाली कांग्रेस सरकार पर तंज कसा, विधानसभा चुनाव में दस गारंटियां केंद्र से पूछ कर दी थीं। इन्हें पूरा करने के लिए केंद्र से धन की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार प्रदेश को पहले से निर्धारित बजट और ग्रांट दे रही है, लेकिन कांग्रेस नेता दिल्ली जाकर भाजपा के मंत्रियों को फूल देकर उनकी प्रशंसा करते हैं और शिमला आकर गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सहायता के बिना प्रदेश के कर्मचारियों को एक महीने का वेतन देना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

 

केंद्र से नहीं मिल रहा आशा अनुरूप सहयोग : अग्निहोत्री

वहीं, नौहराधार सिरमौर में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र का हिमाचल के प्रति रवैया बदल गया है। केंद्र से हिमाचल सरकार को जैसा सहयोग मिलना चाहिए था, वो नहीं मिल रहा। विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरमौर के बोगधार मेले के समापन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आते ही ओपीएस को लागू किया है। उसके बाद केंद्र का हिमाचल के प्रति रवैया बदला है। केंद्र सरकार हिमाचल की फंडिंग पर भी शिकंजा कस रही है। कर्ज की लिमिट साढ़े 14,000 से घटाकर साढ़े 9,000 करोड़ कर दी गई है। वहीं फॉरेन फंडिंग पर भी कैप (रोक) लगाई जा रही है।

प्रदेश सरकार की ओर से लगातार संसाधन जुटाने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने शराब के ठेकों की नीलामी से प्रदेश सरकार के खजाने में 500 करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं, वाटर सेस भी सरकार की ओर से लगाया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर सेट का फैसला केंद्र सरकार को रास नहीं आ रहा है और कंपनियों को पत्र लिखे जा रहे हैं कि अदालत में जाकर वाटर सेस का विरोध करें।

उन्होंने कहा कि वाटर सेस लगाना हिमाचल सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता वाटर सेस मामले में शामिल है और जल्द ही उस नेता को एक्पोज किया जाएगा। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सिरमौर जिला पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed