फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jairam thakur asks cm sukhvinder singh sukhu for 10 guarantees to the state people

Jairam Thakur: जयराम ठाकुर बोले- जनता पूछ रही सुक्खू भाई 10 गारंटियां केथे पाई

Mon, 19 Jun 2023 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Jun 2023 07:37 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकारें विकास के लिए बनती हैं, लेकिन सुक्खू सरकार तालाबंदी के लिए मशहूर है।

विज्ञापन
jairam thakur asks cm sukhvinder singh sukhu for 10 guarantees to the state people
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने हिमाचल के लोगों के साथ धोखा किया है। यह सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जनता पूछ रही है-सुक्खू भाई 10 गारंटियां केथे पाई। एक हजार से ज्यादा संस्थान बंद कर दिए। 5,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया। सरकारें विकास के लिए बनती हैं, लेकिन सुक्खू सरकार तालाबंदी के लिए मशहूर है। वह सोमवार को भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की जनसभा में बोल रहे थे।

विज्ञापन


चौपाल के देहा में आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, रीना कश्यप, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, सुरेश भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, चेतन बरागटा, शशि बाला, रवि मेहता, जिला अध्यक्ष अरुण फलटा, शशि दत्त शर्मा, जिला महासू अध्यक्ष दीपक पनाईक विशेष रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयात होने वाले सेब पर 75 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया। इसका लाभ हिमाचल बागवानों को हो रहा है। नेशनल हाईवे बनने से बागवानों को देश की मंडियों तक उत्पाद पहुंचाने में आसानी हो रही है। दावा किया हिमाचल चारों लोक सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएगा। कहा कि सुक्खू सरकार ने छह महीने में 7,000 करोड़ का लोन ले लिया। हेलीकॉप्टर के साथ ही चार्टर प्लेन लिया जा रहा है। पूर्व सरकार में एक दिन के लिए भी चार्टर प्लेन का इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed