फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur allegation that State govt is going to make a big cut in the pension of employees

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले-प्रदेश सरकार करने जा रही कर्मचारियों की पेंशन में बड़ी कटौती

Wed, 29 May 2024 05:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2024 05:29 PM IST
सार

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनावो के बाद ओपीएस की राशि में बड़ी कटौती करने जा रही है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur allegation that State govt is going to make a big cut in the pension of employees
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर ओपीएस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनावो के बाद ओपीएस की राशि में बड़ी कटौती करने जा रही है। कर्मचारियों को अभी सेवानिवृविित्त पर मिलने वाले वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलता है लेकिन अब सरकार सिर्फ 30 फीसदी देने पर मुहर लगाने वाली है। इस संदर्भ में फाइल बनकर तैयार हो चुकी है और यह फाइल मुख्य सचिव के पास पहुंच भी गई है। कैबिनेट मीटिंग के लिए इस फाइल को एजेंडे में शामिल भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


चुनावों के बाद पहली कैबिनेट की मीटिंग में इसपर मुहर लग जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर 30 प्रतिशत की पेंशन देनी है तो फिर ओपीएस और एनपीएस में क्या अंतर रह जाएगा। प्रदेश सरकार न अभी तक कर्मचारियों को डीए दे पाई है और न ही एरियर। उल्टा पेंशन में भी कटौती करने जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों को चेताया कि कर्मचारी इस बात को लेकर सचेत हो जाएं कि लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ बड़ा अन्याय होने वाला है। जयराम ठाकुर से कहा कि भाजपा कभी बदले की भावना से काम नहीं करती है। कांग्रेस ने बदले की भावना से काम करते हुए पूर्व सरकार के समय में खोले गए एक हजार संस्थानों को बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ने सीएम सुक्खू द्वारा 55 लाख की राशि मिलने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को झूठ बताया। उन्होंने कहा कि सीएम बताएं कि यह राशि कहां मिली, किसकी थी और सबसे बड़ी बात कि क्या इसे पुलिस के हवाले किया गया या कोई मामला दर्ज करवाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ नेता विशेष को टारगेट करने के लिए उन्होंने भरी सभा में यह झूठ बोल दिया कि फलां नेता के 55 लाख रुपए मिले हैं। रोजाना बेबुनियाद आरोप लगाकर झूठ बोलना ही सीएम सुक्खू की आदत बन गई है।

पूरा देश मोदी के साथ, देवभूमि की बेटी के अपमान का जवाब देंगे लोग: जयराम 
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में कहा कि पूरा देश ही मोदीमय हुआ है, भारत के साथ दुनिया भर से लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। दुनिया के देशों में उनके तीसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी को अपने देश में बुलाने के लिए होड़ मची है। समय के साथ नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। पहली बार जब वह प्रधानमंत्री बने, उससे ज्यादा जन समर्थन दूसरी बार मिला। इस बार और बड़ा जनसमर्थन देश के लोग देने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि देश के लोग सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं। इस मौके पर उनके साथ सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल सहित स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed