फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JaiRam Thakur advice to Anurag thakur: said If the leader is big, then the contribution should also be big.

Himachal: जयराम ने भाजपा नेताओं पर ही साधा निशाना, बोले- नेता बड़ा है तो योगदान भी बड़ा होना चाहिए

Tue, 07 Oct 2025 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 05:59 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने सेरी मंच पर युवा मोर्चा के कार्यक्रम में बातों-बातों में अप्रत्यक्ष रूप से अनुराग ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि अगर नेता बड़ा हो तो योगदान भी बड़ा होना चाहिए। 

विज्ञापन
JaiRam Thakur advice to Anurag thakur: said If the leader is big, then the contribution should also be big.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में मंडी आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के समर्थन में हुई नारेबाजी के बीच मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। जयराम ठाकुर ने सेरी मंच पर युवा मोर्चा के कार्यक्रम में बातों-बातों में अपरोक्ष तरीके से नसीहत देते हुए यह कह डाला कि अगर नेता बड़ा हो तो योगदान भी बड़ा होना चाहिए। अपनी जीत के लिए नहीं, पार्टी के हित के लिए काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारे लगाने से कोई आगे या पीछे नहीं होता। पार्टी को आगे बढ़ाने पर काम होना चाहिए। 2022 में भाजपा को सरकार बनाने के लिए सीटों की जरूरत थी तो ये बड़े नेता योगदान नहीं दे सके। अकेले मंडी जिले ने 10 में से 9 सीटों का योगदान दिया था। इस बात को कोई हलके में न ले। भाजपा नेताओं पर ही निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ अपनी जीत के लिए नहीं, पार्टी की जीत के लिए काम करना चाहिए। जब मंडी के लिए जिम्मेदारी बड़ी दी है तो योगदान भी बड़ा दिया है। 25 सीटों में से 12 सीटों का योगदान मंडी संसदीय क्षेत्र से रहा है। बता दें कि बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंडी दौरे पर आए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हिमाचल का सीएम कैसा हो अनुराग ठाकुर जैसा हो.. के नारे लगाकर सियासी पारा चढ़ा दिया था। इधर, मंगलवार को मंडी पहुंचे जयराम ने बातों ही बातों में किसी का नाम न लेते हुए खरी-खरी सुना दी।

विज्ञापन

मेरी छवि की जा रही धूमिल, अब कोर्ट जाएंगे, सीएम को बनाएंगे पार्टी : जयराम
। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत सबसे पहले कांग्रेसियों को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से त्यागपत्र मांगना चाहिए। कहा कि विधानसभा उपचुनाव देहरा में चुनाव आचार संहिता के बीच महिला मंडलों को धनराशि ट्रांसफर की गई। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि जनसंपर्क विभाग की हायर की गई एजेंसी के जरिये उनकी छवि धूमिल की जा रही है। इसके लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। सीएम सुक्खू को पार्टी बनाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में पत्रकारवार्ता में जयराम ने कहा कि 45 करोड़ ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) मामले में कांग्रेस सरकार कटघरे में है। अपने लोगों को लाभ देना ही कांग्रेस का काम है। मुख्यमंत्री सुक्खू इस समय कई संदिग्ध छवि वाले अधिकारियों की मदद लेकर उनके चंगुल में फंस चुके हैं, जिससे निकलना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया है। यह बेहद खतरनाक स्थिति है। उनकी ऐसी भी क्या मजबूरी बन गई है कि आज पूरा प्रदेश कार्यवाहक अधिकारियों के भरोसे चल रहा है।

विज्ञापन

जयराम ने कहा कि अधिकारी को पद से हटाने पर राज खुल सकते हैं। सही मायने में मुख्यमंत्री ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वह किसी की नियुक्ति अपने हिसाब से कर सकें। कुछ अधिकारी सरकार के टूल बनकर काम कर रहे हैं, उन्हें भी यह याद रखना चाहिए कि उनके हर फैसले की समीक्षा कभी भी हो सकती है। कहा कि सुक्खू सरकार को एफआईआर करने की सनक सवार हो गई है। अब सरकार ने बच्चियों पर भी एफआईआर दर्ज कर दी। कुल्लू तहसीलदार मामले में जयराम ने कहा कि देव आस्था के प्रति आस्था का भाव होना चाहिए।

दाड़लाघाट में बच्चों पर मामला दर्ज होना निंदनीय : जमवाल
शिमला। भाजपा विधायक और वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में तानाशाही वाली कांग्रेस सरकार चल रही है जो बात-बात पर जनता पर केस और एफआईआर करने में आगे रहती है। हाल ही में सोलन के दाड़लाघाट इलाके में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चों और जनता ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लंबे समय से कार्यक्रम के बाद उनको भोजन प्राप्त नहीं हुआ और इस तानाशाही सरकार ने उसके खिलाफ भी एक एफआईआर दर्ज कर दी। यह कार्य अति निंदनीय है इस प्रकार की प्रतिशोध की राजनीति आज तक हिमाचल प्रदेश में कभी भी देखने को नहीं मिली है।

जमवाल ने कहा कि बच्चियों के विरुद्ध हुई एफआईआर को सरकार की ओर से तुरंत रद्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा होता की सामान्य प्रशासन पर केस दर्ज होता। प्रदेश के शिक्षकों ने अपनी आवाज उठाई थी तो एक दिन में कांग्रेस सरकार ने 900 से अधिक एफआईआर दर्ज कीं। सचिवालय के बाहर जो लोग देख और सुन नहीं सकते, उन्होंने अपने हितों की आवाज उठाई तो उन पर भी एफआईआर दर्ज कर दी गई। विपक्ष ने जब सरकार के खिलाफ आवाज उठाई तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी पर भी एफआईआर दर्ज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed