फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JaiRam Says: BJP's Victory in Civic Body Elections Is a Resounding Rebuke by the Public Against the Govt Failu

HP Politics: जयराम बोले- सीएम के झूठ पर उनके मंत्री भी नहीं करते यकीन, ममता बनर्जी जैसी हालत

Mon, 18 May 2026 03:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 03:55 PM IST
सार

पार्टी मुख्यालय दीपकमल में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नेता विपक्ष व पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जीत की खुशी मनाई। जीत में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं काे बधाई देकर उनका आभार जताया गया।

विज्ञापन
JaiRam Says: BJP's Victory in Civic Body Elections Is a Resounding Rebuke by the Public Against the Govt Failu
भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के झूठ पर उनके मंत्री भी यकीन नहीं करते हैं। उनकी हालत अब ममता बनर्जी जैसी हो गई है। स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत कांग्रेस सरकार की नाकामी है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय दीपकमल में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नेता विपक्ष व पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जीत की खुशी मनाई। जीत में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं काे बधाई देकर उनका आभार जताया गया। जयराम ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री चुनाव के परिणाम जानते थे, इसी वजह से वह चुनाव से भागते रहे। अब वह परिणामों से विचलित हैं और ममता बनर्जी की तरह बातें कर रहे हैं। उन्हें आज का और आगे का भी जनादेश स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन


प्रदेश के लोगों ने उन्हें नकार दिया है। आने वाले समय के चुनाव परिणाम उन्हें और विचलित करेंगे। नेता विपक्ष ने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की चुनावी सफलता नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के भाजपा के प्रति विश्वास और कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश का प्रतीक है। जनता ने मुख्यमंत्री के झूठ, भ्रम और प्रचार की राजनीति को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। जयराम ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य चुनावों में भी जनता भाजपा को और अधिक समर्थन देकर कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंद, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

भाजपा समर्थितों को धमका रही कांग्रेस सरकार : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी समर्थित विजयी पार्षदों को धमकाकर लोकतंत्र हाईजैक करने का कांग्रेस सरकार प्रयास कर रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस सरकार में बेचैनी है। मंत्री, विधायक, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनावों के नियमों में बदलाव कर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को शिमला में प्रेस वार्ता में बिंदल ने अधिकारियों से निष्पक्षता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के राजनीतिक उपकरण न बनें और संविधान के अनुसार कार्य करें। बिंदल ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भी जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देगी और भाजपा के सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प पर विश्वास जताएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषदों की 229 सीटों में भाजपा ने 120 सीटें जीतकर राजनीतिक इतिहास बनाया है।

विज्ञापन

30 नगर निकायों में जीत दर्ज करने का दावा करते हुए बिंदल ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं, झूठी गारंटियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुला जनमत संग्रह है। आश्चर्य इस बात का है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची तक जारी नहीं की, आज वही जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि पार्टी अपनी ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करेगी और जो कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस का जीत का दावा हास्यास्पद और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईमानदारी के साथ उन उम्मीदवारों को कांग्रेस समर्थित मान रही है, जिनके खिलाफ भाजपा ने चुनाव लड़ा और उसी आधार पर चुनाव परिणामों का विश्लेषण जनता के सामने रखा जा रहा है। भाजपा को अगले आम चुनावों में भी जनता के बीच जाना है, इसलिए पार्टी तथ्यों और वास्तविक जनमत के आधार पर ही बात कर रही है।

विज्ञापन

जनादेश सरकार के तीन साल के कुशासन काे संदेश

 बिंदल ने कहा कि यह जनादेश कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों के कुशासन के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ता माफिया राज, गैंगवार, विकास कार्यों का ठप होना, संस्थानों को बंद करना, महंगाई, बिजली-पानी और परिवहन किरायों में वृद्धि तथा झूठी गारंटियों से जनता त्रस्त है। महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों और आम जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मतदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed