फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jai shri ram slogans written on the religious place by miscreants in nagrota kangra himachal pradesh

धार्मिक स्थल की दीवारों और मुख्य गेट पर लिखा जय श्रीराम

Sat, 29 Feb 2020 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Feb 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
jai shri ram slogans written on the religious place by miscreants in nagrota kangra himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गांधी मैदान स्थित एक समुदाय के धार्मिक स्थल के मुख्य गेट और चहारदीवारी पर जय श्रीराम और ओम शब्द लिखने का मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने शुक्रवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में कड़ा संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुनील राणा की अगवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर लिखे गए शब्द मिटाए। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन


वहीं एक सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों की एक पीस कमेटी गठित की गई। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि धार्मिक स्थल के अंदर रहने वाले मोहम्मद शाहिद हसन ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे जब कुछ लोग नमाज अता करने आए, तो इसकी जानकारी लगी। बीती रात लगभग 10 बजे वह खाना खाकर यहां आए तो दीवारें साफ थीं। उन्होंने मस्जिद वेलफेयर कमेटी नगरोटा बगवां के अध्यक्ष सादिक खान को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को इस बारे सूचित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र का माहौल खराब न हो, इसके लिए सौहार्द के मद्देनजर एक पीस कमेटी गठित की है, जिसमें थाना प्रभारी भारत भूषण, मस्जिद वेलफेयर कमेटी अध्यक्ष सादिक खान व महासचिव सलीम के अलावा तहसील कार्यालय के अधीक्षक निर्मल सिंह, वार्ड पार्षद मधु शर्मा व विनेश बस्सी, संजीव पाल, कुलदीप धीमान, सचिन कैंडी, नरेंद्र सिपहिया, अनिल कुमार, घोड़व के प्रधान अजय सिपहिया व एसआर शर्मा को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed