Una News: जगत नेगी बोले- एचपी शिवा प्रोजेक्ट में खर्च होंगे 1,300 करोड़
एचपी शिवा प्रोजेक्ट में 6,000 हेक्टेयर भूमि पर सिट्रस पौधों के अलावा अनार, अमरुद और लीची सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों के बगीचे लगाए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपी शिवा प्रोजेक्ट में अगले चार वर्षो के दौरान सात जिलों में 1,300 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में 6,000 हेक्टेयर भूमि पर सिट्रस पौधों के अलावा अनार, अमरुद और लीची सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों के बगीचे लगाए जाएंगे। यह जानकारी बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने ऊना के एक दिवसीय प्रवास के दौरान बौल, पिपली तथा खोलीं गांवों में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के एफएलडी के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बंगाणा में 12 हेक्टेयर भूमि पर लगभग एक करोड 30 लाख रुपये की लागत से 11 एफएलडी क्लस्टर बनाए गए हैं।
बागवानी मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर जाकर एचपी शिवा प्रोजेक्ट से जुड़े बागवानों से विस्तृत वार्तालाप की। उन्होंने बागवानी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट से जुड़े बागवानों को बागवानी से संबंधित संस्थानों और विवि का भ्रमण करवाया जाए। इससे जुड़े वैज्ञानिकों का विभिन्न क्लस्टरों में दौरा करवाया जाए ताकि बागवानों को उद्यान विभाग की नई-नई तकनीकों के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके।