{"_id":"62cfe73ed9ba9d3d52407ccd","slug":"jacqueline-fernandez-pay-obeisance-at-shakti-peethas-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: श्रीलंका में तनाव के खात्मे के लिए जैकलीन ने किया बगलामुखी में यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jacqueline Fernandez: श्रीलंका में तनाव के खात्मे के लिए जैकलीन ने किया बगलामुखी में यज्ञ
Thu, 14 Jul 2022 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/ज्वालामुखी/चिंतपूर्णी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/ज्वालामुखी/चिंतपूर्णी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:53 PM IST
सार
कांगड़ा की पार्किंग में जैसे ही जैकलीन की गाड़ी पहुंची तो लोग उनकी झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। माता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें माता का स्वरूप भेंट किया गया।
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका में उपजे हालात से भारत में बॉलीवुड भी चिंतित है। पड़ोसी देश में तनाव के खात्मे के लिए श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज वीरवार को प्रदेश की शक्तिपीठों में पूजा-अर्चना की। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी और ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जैकलीन ने देर शाम बगलामुखी मंदिर में यज्ञ भी किया। इधर, जैकलीन की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
पहले जैकलीन ने बज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेका। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके साथ ही मां बज्रेश्वरी मंदिर की महता के बारे भी उन्हें जानकारी दी। जैकलीन प्रसिद्ध मंदिर माता बगलामुखी भी जाएंगी। यहां वह हवन भी करेंगी। कांगड़ा की पार्किंग में जैसे ही जैकलीन की गाड़ी पहुंची तो लोग उनकी झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। माता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें माता का स्वरूप भेंट किया गया।
विज्ञापन
वहीं इसके बाद जैकलीन शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंची और वहां पर शीश नवाया। मंदिर पुजारी ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाई गई। वहीं मंदिर प्रशासन तहसीलदार विचित्र सिंह ने उन्हें माता की तस्वीर स्मृति स्वरूप में दी। बॉलीवुड स्टार पहली बार ज्वालामुखी में दर्शनों को पहुंची हैं।
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचीं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिज वीरवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मां के दरबार में शीश नवाया और मां की पूजा अर्चना की।