{"_id":"5fa69ac58ebc3e9b8d7085ec","slug":"jacqueline-fernandez-in-bhoot-police-movie-shooting-in-dalhousie-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी की वादियों में शूटिंग, जैकलीन की झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी की वादियों में शूटिंग, जैकलीन की झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
Sat, 07 Nov 2020 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी डलहौजी में जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी डलहौजी के जंदरीघाट की वादियों में हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत-पुलिस’ के सीन यहां स्थित मोक्ष कोठी में फिल्माए जा रहे हैं। इस हिंदी फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम, सैफ अलीखान और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में उनकी एक झलक पाने को दर्शक जंदरीघाट का रुख कर रहे हैं। मायानगरी के स्टारों के आगमन से पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की आमद में भी बढ़ोतरी होने लगी है।
विज्ञापन
यहां पर शूटिंग होने के बाद कुन्ना और बकरोटा में भी कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। यह फिल्म लोगों को डराने के साथ-साथ हंसाने का भी काम करेगी। कोविड-19 की मार के बाद मायानगरी मुंबई के कलाकारों के आगमन से अब पर्यटन नगरी डलहौजी में भी कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
शूटिंग स्थल के आसपास पूरा दिन लोगों का जमावड़ा अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए लगा रहता है। इससे पहले मुंबई से अभिनेत्री रवीना टंडन और आशुतोष राणा भी पर्यटन नगरी डलहौजी में दस्तक दे चुके हैं।
विज्ञापन