{"_id":"61920de1cf73950167363a86","slug":"it-department-himachal-pradesh-efforts-for-network-in-shadow-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शैडो इलाकों को नेटवर्क एरिया में लाने में जुटा आईटी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शैडो इलाकों को नेटवर्क एरिया में लाने में जुटा आईटी विभाग
Mon, 15 Nov 2021 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:06 PM IST
सार
उपचुनाव के दौरान आयोग को शैडो एरिया में वेबकास्टिंग के जरिये सीईओ कार्यालय से मतदान प्रक्रिया की निगरानी करने में दिक्कत पेश आई थी। इसके बाद आयोग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए ऑफलाइन माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग की थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंटरनेट सुविधाओं के नजरिये से शैडो एरिया माने जाने वाले प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में इंटरनेट के माध्यम से पहुंच बनाने के लिए प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने नए सिरे से कवायद शुरू की है। शैडो इलाकों को नेटवर्क एरिया में लाने के लिए विभाग ने अपने स्तर पर ऐसे इलाकों को चिह्नित करने साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से भी संपर्क कर उनकी जानकारी में आए शैडो एरिया का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
उपचुनाव के दौरान आयोग को ऐसे इलाकों में वेबकास्टिंग के जरिये सीईओ कार्यालय से मतदान प्रक्रिया की निगरानी करने में दिक्कत पेश आई थी। इसके बाद आयोग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए ऑफलाइन माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग की थी, लेकिन भविष्य में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान का सीधा प्रसारण देखने के लिए आईटी विभाग को उचित कदम उठाने के लिए कहा था। हाल में प्रदेश के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने भी प्रदेश के सभी उपायुक्तों के अलावा आईटी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रदेश के सभी हिस्सों को इंटरनेट माध्यम से जुड़ने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन