फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPS officers transferred in Himachal pradesh

हिमाचल में 19 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी भी बदले, तीन को तैनाती

Sat, 22 Aug 2020 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
IPS officers transferred in Himachal pradesh
आईपीएस के हुए तबादले(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है। शनिवार को सरकार ने 19 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जबकि तीन नए आईपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग पूरी करने पर तैनाती दी है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। तबादला आदेश के अनुसार एडीजी(सीआईडी) से अशोक तिवारी को एडीजी कानून व्यवस्था के साथ-साथ एडीजी सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है वहीं, एडीजी कानून एवं व्यवस्था रहे एन वेणुगोपाल को एडीसी सीआईडी लगाया गया है। स्टडी लीव से लौटे दिनेश कुमार यादव को आईजीकानून एवं व्यवस्था, छुट्टी से लौटी सुमेधा द्विवेदी को डीआईजी उत्तर रेंज धर्मशाला, डीआईजी उत्तर रेंज धर्मशाला रहे संतोष पटियाल को डीआईजी साइबर क्राइम के साथ-साथ डीआईजी आर्थिक अपराध का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं,एसपी विजिलेंस धर्मशाला रहे अरुण कुमार को एसपी चंबा, एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा को एसपी क्राइम, राज्यपाल के एडीसी रहे मोहित चावला को एसपी शिमला, एआईजी मुख्यालय राहुल नाथ को एसपी विजिलेंस मंडी, एसपी क्राइम रमन कुमार मीणा को एडीसी राज्यपाल लगाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, एसपी शिमला उमापति जमवाल को एसपी विजिलेंस का प्रभारी बनाया गया है। जबकि एसपी विजिलेंस शिमला शालिनी अग्निहोत्री को एसपी मंडी, एसपी हमीरपुर अर्जित सिंह ठाकुर को एसपी उना, कमांडेंट एक आईआरबीएन बनगढ़ रही साक्षी वर्मा को कमांडेंट चार आईआरबीएन जंगल बेरी, एसपी चंबा रही डॉ. मोनिका भुट्टो गुरु को आईजी पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। इसके अलावा एसडीपीओ नालागढ़ रहे मानव वर्मा को एसपी लाहौल-स्पीति, एसपी कांगड़ा रही आकृति को कमांडेंट फर्स्ट आईआरबीएन बांगड़ और एसपी लाहौल-स्पीति राजेश कुमार धर्माणी को एसपी विजिलेंस धर्मशाला लगाया गया है। वहीं प्रशिक्षण पूरा करने पर 2017 बैच के अशोक रतन को एसडीपीओ नूरपुर, 2018 बैच की सृष्टि पांडे को एसडीपीओ और विवेक को एसडीपीओ नालागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सरकार ने फोर्थ आईआरबीएन जंगल बेरी के कमांडेंट रहे एचपीएस अधिकारी विरेंद्र ठाकुर को कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू लगाने के आदेश जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed