IPS Officers Transfer: हिमाचल में 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अभिषेक राज्यपाल के एडीसी
लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा को एसपी बिलासपुर, एएसपी कांगड़ा का जिम्मा संभाल रहे मयंक चौधरी को एसपी लाहौल-स्पीति, एडीसी राज्यपाल रमन कुमार मीना को एसपी सिरमौर, एएसपी शिमला अभिषेक को एडीसी राज्यपाल लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा को एसपी बिलासपुर, एएसपी कांगड़ा का जिम्मा संभाल रहे मयंक चौधरी को एसपी लाहौल-स्पीति, एडीसी राज्यपाल रमन कुमार मीना को एसपी सिरमौर, एएसपी शिमला अभिषेक को एडीसी राज्यपाल लगाया गया है। वहीं, तैनाती का इंतजार कर रहे प्रेम कुमार ठाकुर आईजीपी एपीएंडटी, आईआरबी पंडोह की कमांडेंट सौम्या सामशिवन को एसपी पीटीसी डरोह, छठीं आईआरबी कोलर में कमांडेंट शुभ्रा तिवारी को एसपी एनसीबी सीआईडी शिमला, एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल को एसपी एसआईयू विजिलेंस शिमला, आईआरबी सकोह कमांडेंट संजीव कुमार गांधी को इसी पद पर जुन्गा भेजा गया है। एसपी पीटीसी डरोह राजेश कुमार धर्माणी को आईआरबी-6 कोलर कमांडेंट, एसपी बिलासपुर साजू राम राणा को सेकेंड आईआरबी सकोह में कमांडेंट, एसपी एसआईयू विजिलेंस कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन को एआईजी पुलिस मुख्यालय शिमला, जुन्गा बटालियन के कमांडेंट भगत सिंह को पंडोह में इसी पद पर तैनाती दी गई है।
लंबित मांगे पूरी करवाने को सीएम से मिले एचएएस अधिकारी
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुरुवार को सचिवालय में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मई 2022 में संघ की आम वार्षिक बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं एवं लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना तथा उनकी उचित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव श्रवण मांटा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।