फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ips and hpps Transfer including SP of Una and Hamirpur in Himachal

Himachal News: सात आईपीएस, पांच डीएसपी सहित 31 एचपीएस अफसर बदले , देखें सूची

Wed, 31 Jan 2024 10:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jan 2024 10:18 PM IST
सार

सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले सात आईपीएस और 31 एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार सुबह गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
ips and hpps Transfer including SP of Una and Hamirpur in Himachal
हिमाचल सरकार ने पुलिस अधिकारी बदले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले सात आईपीएस और 31 एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार सुबह गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। आईजीपी विमल गुप्ता को आईजी स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो, डीआईजी जी शिवकुमार को डीआईजी मंडी, डीआईजी सौम्या को प्रिंसिपल पीटीसी डरोह लगाया गया है। एसपी ऊना रहे अर्जित सेन ठाकुर को एसपी एसडीआरएफ जुन्गा और एसपी हमीरपुर रही डॉ. आकृति को आईआरबीएन वनगढ़ में बतौर कमांडेंट भेजा है। कमांडेंट फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा डॉ. मोनिका को कमांडेंट छठी आईआरबीएन धौलाकुआं लगाया गया है। एसडीपीओ तिरुमल राजू को एसडीपीओ करसोग लगाया गया है।

विज्ञापन


तीन साल से एक स्थान पर डटे कई एचपीएस अधिकारियों के तौर पर कार्यरत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इनमें एएसपी हमीरपुर अशोक कुमार को बद्दी, एएसपी सीएंडटीएस रतन सिंह को शिमला, आईआरबीएन बस्सी से धर्म चंद को नूरपुर, डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर खजाना राम को एसडीपीओ बद्दी, एसडीपीओ राजगढ़ अरुण मोदी को डीएसपी फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा, डीएसपी सीआईडी मंडी सुशांत शर्मा को एसडीपीओ चौपाल, एसडीपीओ बद्दी प्रियांक गुप्ता को डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर, धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात डीएसपी नितिन चौहान को डीएसपी हमीरपुर और डीएसपी केलांग मनीष चौधरी को डीएसपी लीव रिजर्व बिलासपुर लगाया गया है।
विज्ञापन


एएसपी प्रवीर को आईआरबीएन धौलाकुआं, राजकुमार को सोलन भेजा
शिमला। एएसपी फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा प्रवीर कुमार ठाकुर को आईआरबीएन धौलाकुआं, एएसपी आईआरबीएन बस्सी राजकुमार को सोलन, एएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी विजय कुमार को कमांडेंट होमगार्ड चंबा नियुक्त किया गया। एएसपी धौलाकुआं बबीता राणा को फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा, एएसपी शिमला सुनील दत्त को एएसपी सीएंडटीएस शिमला, एएसपी सोलन योगेश रोलटा को एएसपी सिरमौर, एसडीपीओ ज्वालामुखी विकास कुमार धीमान को डीएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी और लाल मान को डीएसपी आईआरबीएन बस्सी लगाया गया है। डीएसपी फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा को एसडीपीओ राजगढ़, डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा को धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा में डीएसपी लगाया गया है। एसडीपीओ करसोग गीतांजलि ठाकुर को डीएसपी आईआरबीएन सकोह, डीएसपी आईआरबीएन पंडोह ओमप्रकाश को फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा, डीएसपी बिलासपुर राजकुमार को डीएसपी केलांग, डीएसपी ट्रैफिक शिमला अजय कुमार भारद्वाज को डीएसपी लीव रिजर्व राजभवन, मानवेंद्र ठाकुर को डीएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी और डीएसपी आईआरबीएन सकोह भूपेंद्र सिंह को डीएसपी आईबारबीएन पंडोह नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एएसपी और पांच डीएसपी भी बदले
 गृह विभाग ने एक एएसपी और पांच डीएसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले कर दिए हैं। एएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी राजेश कुमार तीन को एएसपी हमीरपुर लगाया गया है। डीएसपी डरोह संजय शर्मा को डीएसपी ट्रैफिक शिमला, जंगलबेरी के लिए स्थानांतरित किए गए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर को अब शिमला में डीएसपी लगाया गया है। डीएसपी शिमला सिटी वरुण पटियाल को एसडीपीओ ज्वालामुखी, डीएसपी सकोह दिनेश कुमार को एसडीपीओ पधर और नियुक्ति का इंतजार कर रहे राजकुमार को एसडीपीओ भावानगर लगाया गया है। 





यहां देखें लिस्ट


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed