फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL in Dharamshala: Tickets can be available online after April 15, two matches will be held in the stadium

धर्मशाला में आईपीएल: 15 अप्रैल के बाद ऑनलाइन मिल सकते हैं टिकट, स्टेडियम में होंगे दो मुकाबले

Sat, 06 Apr 2024 10:30 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 10:30 AM IST
सार

धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच पांच मई को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। 

विज्ञापन
IPL in Dharamshala: Tickets can be available online after April 15, two matches will be held in the stadium
खूबसूरत धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मशाला में होने वाले आईपीएल के दो मुकाबलों के लिए दर्शकों को 15 अप्रैल के बाद ऑनलाइन टिकट मिल सकते हैं। टिकट पेटीएम इनसाइडर पर ऑनलाइन बुक होंगे। धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच पांच मई को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। नौ मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। इस बार मैच को सबसे सस्ता टिकट 800 से लेकर 1,000 रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, आईपीएल में टिकटों के दाम तय करने का जिम्मा टीम फ्रेंचाइजी का होता है। अब देखना है कि पंजाब किंग्स इलेवन प्रबंधन धर्मशाला में होने वाले मैचों के टिकटों के क्या दाम तय करता है।

विज्ञापन


पिछले साल आईपीएल में सबसे सस्ता टिकट 750 रुपये का था। इस पर 9.44 फीसदी बुकिंग फीस भी ली गई थी। इस बार भी मैच की टिकटों को दर्शकों को बुकिंग फीस देनी होगी। वहीं बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी लेने के लिए स्टेडियम के बाहर मैच तीन से चार दिन पहले टिकट काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। एचपीसीए के सचिव अनवीश परमार ने कहा कि आईपीएल के मैचों में टिकटों के दाम फ्रेंचाइजी तय करती है। अभी तक धर्मशाला मैच के टिकटों के दाम तय नहीं किए गए हैं। उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद धर्मशाला में होने वाले मैचों के ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। स्टेडियम में मैचों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed