फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2023: Rajasthan Royal team reached Dharamshala, will play their last league match against Punjab Kings

IPL Match: धर्मशाला पहुंची राजस्थान रॉयल की टीम, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी अपना अंतिम लीग मैच

Tue, 16 May 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 May 2023 06:49 PM IST
सार

धर्मशाला में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए राजस्थान रॉयल की टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गई। 

विज्ञापन
IPL 2023:  Rajasthan Royal team reached Dharamshala, will play their last league match against Punjab Kings
धर्मशाला पहुंची राजस्थान रॉयल की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए राजस्थान रॉयल की टीम मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गई। दोपहर 2:15 बजे विमान से राजस्थान की टीम कप्तान संजू सैमसन की अगुवाई में गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, जहां से धर्मशाला के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


धर्मशाला पहुंची राजस्थान की टीम के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हैटमायर, ट्रेंड बोल्ट, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन सहित अन्य खिलाड़ी धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 19 मई शुक्रवार को राजस्थान की टीम पंजाब के खिलाफ मैच खेलेगी। यह मैच दोनों टीमों के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन


संगाकारा और मलिंगा भी पहुंचे धर्मशाला
मंगलवार को धर्मशाला पहुंची राजस्थान की टीम के साथ जुड़े श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा और लसिथ मलिंगा भी धर्मशाला पहुंचे। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का टीम के साथ जुड़े रहना राजस्थान की टीम के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार शाम 6:00 बजे करेगी अभ्यास
राजस्थान की टीम गुरुवार को शाम छह बजे अपने मैच के लिए ग्राउंड में पसीना बहाएगी। वहीं, राजस्थान की टीम बुधवार को होने वाले पंजाब और दिल्ली की टीम के मैच का लुत्फ भी उठाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed