{"_id":"6460862f3bc1c9feb20f0983","slug":"ipl-2023-in-dharamshala-only-1500-rupees-price-match-tickets-available-at-counter-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: काउंटर पर मिले सिर्फ 1500 रुपये से ऊपर के टिकट, क्रिकेट प्रेमी हो रहे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2023: काउंटर पर मिले सिर्फ 1500 रुपये से ऊपर के टिकट, क्रिकेट प्रेमी हो रहे मायूस
Sun, 14 May 2023 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 May 2023 12:27 PM IST
सार
शनिवार को काउंटर पर टिकटों की बिक्री दो बजे के बाद शुरू हुई। क्रिकेट प्रेमियों को 1500 रुपये से ऊपर के टिकट ही मिल सके।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17 और 19 मई को धर्मशाला में प्रस्तावित मैचों के लिए लोगों में खासा जोश है लेकिन उनका यह जोश काउंटर पर सस्ते टिकट न मिलने के कारण ठंडा पड़ रहा है। शनिवार को काउंटर पर टिकटों की बिक्री दो बजे के बाद शुरू हुई। इस दौरान दोपहर डेढ़ बजे से ही लोग कतारों में खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
लेकिन उन्हें सस्ती टिकटें नहीं मिल पाईं। शनिवार को काउंटर पर 1500 रुपये से ऊपर के टिकट ही क्रिकेट प्रेमियों को मिल सके। वहीं, दूसरी ओर ऑनलाइन साइट पर 19 मई को होने वाले किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रायल के मध्य खेले जाने वाले मैच की सभी टिकटों को सोल्ड आउट बताया जा रहा है, जिसके चलते क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन माध्यम से इन टिकटों को नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला में आईपीएल मैचों के लिए एचपीसीए ने दस कमेटियां कीं गठित
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दस कमेटियां गठित की हैं। कमेटियों के सदस्य मैचों में विभिन्न व्यवस्थाओं को देखेंगे। टीमों के स्वागत के लिए आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। हाउसकीपिंग कमेटी में छह सदस्यीय कमेटी होगी। सुरक्षा कमेटी में तीन सदस्यों के अलावा कैटरिंग कमेटी में दो, मीडिया कमेटी में दो, परिवहन कमेटी में तीन, मैदान कमेटी में चार, मेडिकल कमेटी में चार सदस्यों को रखा गया है।
विज्ञापन
यह सभी कमेटियां आपस में तालमेल बनाकर व्यवस्था देखेंगी। स्वागत कमेटी में अतर सिंह नेगी, युदिष्ठर कटोच, संजय शर्मा, दानवेंद्र सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, केशविंद्र सिंह, तेजवंत सिंह नेगी व अजय राणा, मेंबर ऑफ हाउसकीपिंग में चंद्रशेखर मेहता, राजेश पुरी, जितेंद्र जंवाल, जगदीप शर्मा, मदन पुरी और युधिष्ठर कटोच होंगे। मेंबर ऑफ सिक्योरिटी में विजय भंडारी, संजय शर्मा, परमजीत पम्मी, मेंबर आफ कैटरिंग में सुरेंद्र ठाकुर और नरेंद्र कपिला, मेंबर ऑफ मीडिया में सुरेंद्र शर्मा, मोहित सूद, मेंबर ऑफ ट्रांसपोर्ट दानवेंद्र सिंह, विशाल शर्मा और शिव कपूर, मेंबर ऑफ ग्राउंड अमिताभ शर्मा, सुनील चौहान, राज कुमार और संजय टिंका शामिल हैं।
इसके अलावा मेंबर ऑफ मेडिकल में डॉ. आरएस राणा, बीएल ठाकुर, अमृत शर्मा व प्रतीक शर्मा, मेंबर ऑफ ब्रॉडकास्ट में बलराम, मेंबर ऑफ एक्रीडेशन में प्रेम ठाकुर रहेंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईपीएल मैचों के सफल आयोजन के लिए एचपीसीए के सदस्यों की दस कमेटियां नियुक्त की गई हैं। यह सभी कमेटियां मैच के दौरान व्यवस्थाएं देखेंगी और काम करवाएंगी।
वीकेंड पर होटलों में 40 फीसदी बुकिंग
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में यह सप्ताह होटल कारोबार के लिए मायूसी भरा रहा है। मौसम साफ होने के बावजूद भी इस सप्ताह पर्यटकों की आवाजाही में इजाफा नहीं हुआ। इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी के होटलों में मात्र 40 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई। इससे होटल कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
होटल कारोबारियों की मानें तो हर साल अप्रैल में पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल अप्रैल में बारिश का दौर जारी रहने के कारण होटल कारोबार को पंख नहीं लग पाए। वहीं मई का शुरुआती सप्ताह भी बारिश की भेंट चढ़ गया। पर्यटन नगरी में पर्यटकों की आवाजाही से होटल कारोबार सहित छोटे-बड़े दुकानदारों, टैक्सी और रिक्शा चालकों के कारोबार में भी बढ़ोतरी होती है।
अब उम्मीद जताई जा रही है कि धर्मशाला में प्रस्तावित दो आईपीएल मैचों से ही पर्यटन कारोबार को राहत मिलेगी। पर्यटन नगरी में होटल कारोबार के लिए यह सप्ताह मायूसी भरा रहा है। राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटन नगरी के होटलों में मात्र 40 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई है। उम्मीद है कि आईपीएल मैचों के दौरान होटल कारोबार को राहत मिलेगी।