फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2023 in dharamshala delhi to dharamshala flight fare get more expensive

IPL 2023: आईपीएल मैचों की टिकट बिक्री शुरू होते ही ‘आसमान’ पर हवाई किराया

Mon, 24 Apr 2023 02:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Apr 2023 02:48 PM IST
सार

अभी मैचों के लिए 25 से 27 दिन का समय है, लेकिन दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर अभी से ही किराये में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
IPL 2023 in dharamshala delhi to dharamshala flight fare get more expensive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-धर्मशाला हवाई सफर का किराया आसमान पर पहुंच गया है। मैच से 25 दिन पहले ही दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर 14 हजार रुपये तक किराया दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि मैच आने तक इस रूट पर हवाई किराया 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच सकता है। जानकारी के अनुसार एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 मई को किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच खेलेगी। 19 मई को किंग्स इलेवन का मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा।
विज्ञापन


अभी मैचों के लिए 25 से 27 दिन का समय है, लेकिन दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर अभी से ही किराये में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस हवाई रूट पर सुबह की उड़ानों में किराया कम दर्शाया जा रहा है, लेकिन बढ़ते दिन के साथ हवाई किराये में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुकिंग साइट मेक माय ट्रिप पर नजर दौड़ाएं तो 17 मई को हवाई किराया पांच हजार रुपये से 13 हजार तक पहुंच गया है। 19 मई को भी यह किराया 5700 रुपये से 13,799 रुपये तक दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed