{"_id":"64461589f8e515a6730b1893","slug":"ipl-2023-cricket-match-in-dharamshala-online-match-ticket-booking-closed-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: 19 मई के लिए एचपीसीए स्टेडियम पैक, टिकटों की बिक्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: 19 मई के लिए एचपीसीए स्टेडियम पैक, टिकटों की बिक्री बंद
Mon, 24 Apr 2023 02:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:46 PM IST
सार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 10 साल बाद आईपीएल के मैच मई में होने जा रहे हैं। इन मैचों के लिए लोगों में इतना क्रेज है कि दोनों ही मैचों के सस्ते टिकट बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 19 मई को होने वाले पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल क्रिकेट मैच के लिए पूरा स्टेडियम पैक हो गया है। ऑनलाइन बुकिंग साइट पर अब इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर 17 मई को होने वाले मैच के लिए भी अब मात्र तीन ही स्टैंडों के टिकट बचे हैं।
विज्ञापन
अन्य स्टैंडों के टिकट बिक गए हैं। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 10 साल बाद आईपीएल के मैच मई में होने जा रहे हैं। इन मैचों के लिए लोगों में इतना क्रेज है कि दोनों ही मैचों के सस्ते टिकट बुक हो चुके हैं, जबकि 19 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रायल के मध्य खेले जाने वाले मैच के लिए स्टेडियम पूरी तरह से पैक हो गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग साइट पर अब इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री को बंद कर दिया गया है। 17 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल के मध्य होने वाले मैच के लिए भी अब मात्र तीन ही स्टैंडों के टिकट बिक्री के लिए शेष बचे हैं। मात्र दो दिन में ही इन मैचों के लिए धर्मशाला स्टेडियम पूरी तरह से पैक हो गया है।
विज्ञापन