फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Yoga Day 2023: 4.19 lakh Participants take part in yoga asanas in himachal pradesh

International Yoga Day: हर्षवर्धन चौहान बोले- योग भारत की दुनिया को अमूल्य देन

Wed, 21 Jun 2023 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 21 Jun 2023 07:37 PM IST
सार

हर्षवर्धन ने कहा कि योग भारत की दुनिया को एक अमूल्य देन है जिसका 5,000 साल का स्वर्णिम इतिहास है। योग का अर्थ जोड़ना है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2023: 4.19 lakh Participants take part in yoga asanas in himachal pradesh
नाहन में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में बुधवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। आयुष मंत्री ने योग क्रियाएं कीं। इससे पूर्व भगवान धनवंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हर्षवर्धन ने कहा कि योग भारत की दुनिया को एक अमूल्य देन है जिसका 5,000 साल का स्वर्णिम इतिहास है।

विज्ञापन

विज्ञापन

योग का अर्थ जोड़ना है। ये संस्कृत भाषा के यूज शब्द से बना है अर्थात योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक भावों का संयोग है जो मानव मन एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करता है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम हर घर-आंगन योग रखा गया, ताकि इसका प्रचार हर घर और आंगन में हो सके। एक जून से आरंभ योग शृंखला के माध्यम से अब तक 20 दिन के अंदर सूबे में 18,800 से अधिक योग सत्र का आयोजन करके 4.25 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना तकनीक के सशक्त माध्यम को अपनाते हुए पपरोला आयुर्वेद कॉलेज और अन्य जिला अस्पतालों व संस्थानों में प्रत्येक दिन रोग विशिष्ट योग क्रियाओं का आयोजन कर 500 सत्रों एवं 31,000 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है। साप्ताहिक योग दिवस 458 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होता है, उसमें 5.50 लाख लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। आयुष मंत्री ने चौगान में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य उपचार शिविरों का शुभारंभ किया।


योग दिवस पर ब्रह्मकुमारी आश्रम, पतंजलि योग पीठ, आर्ट ऑफ लिविंग, नेहरू युवा केंद्र और विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने योग क्रियाओं में भाग लिया। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, निदेशक आयुर्वेद विनय कुमार, अतिरिक्त निदेशक टाशी संडूप, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजन सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

योग शब्द वेदों, उपनिषदों, गीता और पुराणों में प्राचीन काल से : बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयेजित कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि योग शब्द वेदों, उपनिषदों, गीता और पुराणों में प्राचीनकाल से है। भारतीय दर्शन में योग एक अति महत्वपूर्ण शब्द है। आत्म दर्शन एवं समाधि से लेकर कर्मक्षेत्र तक योग का व्यापक व्यवहार हमारे शास्त्रों में हुआ है। महर्षि पतंजलि योग शब्द का अर्थ चित्तवृत्ति का निरोध करते हैं। महर्षि व्यास योग शब्द का अर्थ समाधि कहते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed