{"_id":"655c9fedec828a42d804996b","slug":"international-shri-renukaji-fair-raza-heer-sujata-majumdar-and-sonu-surjit-will-create-a-stir-in-the-cultura-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला: बॉलीवुड, सूफी और पंजाबी गायकों सहित हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला: बॉलीवुड, सूफी और पंजाबी गायकों सहित हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल
Tue, 21 Nov 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)/ददाहू (श्रीरेणुकाजी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)/ददाहू (श्रीरेणुकाजी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Nov 2023 07:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अस्वस्थ होने के चलते सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया देव पालकियों को कंधा देकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां रेणुका और उनके बेटे परशुराम के आलौकिक और पारंपरिक मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला बुधवार से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अस्वस्थ होने के चलते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया देव पालकियों को कंधा देकर रवाना करेंगे। साथ ही ददाहू से शुरू होने वाली शोभायात्रा की आगवानी भी करेंगे। इसके साथ छह दिन चलने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज होगा।
विज्ञापन
भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर जामू, कटाह, मंडलांह और माशू से चार देवता मेले में हाजिरी भरेंगे। उन्हें जिला प्रशासन ने पहले ही मेले में आने का आमंत्रण दिया है। इस मर्तबा देव पालकियों को ददाहू स्थित खेल मैदान की बजाय गिरि नदी किनारे बनाए अस्थायी पंडाल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और ढोल नगाड़ों की थाप और बैंड बाजों के शोरगुल के बीच रेणुकाजी तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेले के सफल आयोजन को लेकर रेणुकाजी विकास बोर्ड के साथ-साथ सिरमौर जिला प्रशासन ने भी ताकत झोंक दी है। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर करीब 1:30 बजे ददाहू पहुंचकर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष देर शाम को विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन करने के साथ ऐतिहासिक रेणु मंच पर होने वाली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद वे जनता को संबोधित भी करेंगे।
मेले में ये कलाकार मचाएंगे धमाल
रेणुकाजी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में सिने जगत, पंजाबी व सूफी कलाकारों के साथ हिमाचली कलाकार धमाल मचाएंगे। 22 नवंबर को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक रजा हीर, बॉलीवुड गायिका सुजाता मजूमदार और पंजाबी गायक सोनू सुरजीत लोगों का मनोरंजन करेंगे। पहले दिन हिमाचल के हमीरपुर जिले का लोकनृत्य दल भी प्रस्तुति देगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वस्थ मनोरंजन के लिए रेणुकाजी विकास बोर्ड ने खास प्रबंध किए हैं। मेले में छह सांस्कृतिक संध्याएं होंगी।
ये हिमाचली कलाकार भी देंगे प्रस्तुति
उन्होंने कहा कि रेणु मंच पर सिने जगत के पाश्व गायक, पंजाबी व हिमाचली कलाकार धूम मचाएंगे। इनमें सूफी गायक रजा हीर, बॉलीवुड गायिका सुजाता मजूमदार, सोम चंद्रा, अर्शप्रीत कौर और अरीन अरोड़ा, पंजाबी गायक सोनू सुरजीत के अलावा हिमाचली लोक गायकों में कुलदीप शर्मा, विक्की चौहान, अनुज शर्मा, कुमार साहिल व दीपेश राही सहित अन्य कलाकारों को भी मौका दिया गया है। इनके अलावा हिमाचली कलाकारों में ममता भारद्वाज, राखी गौतम, वीरेंद्र शर्मा, विनोद रांटा, राजेश खदरई, अजय चौहान, कुलदीप धीमान, वर्षा ठाकुर, किशन वर्मा, हनी नेगी, रोहिणी डोगरा, डॉनी चौहान, अरूण जस्टा व रघुवीर ठाकुर हिमाचली लोक संस्कृति के दर्शन कराएंगे।
महानाटी होगी, भगवान परशुराम की कथा का मंचन भी होगा
उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा एनजेडसीसी की ओर से प्रायोजित पंजाबी भंगडा, हरियाणवी घूमर, राजस्थानी कालबेलिया, उत्तराखंड हरोली और हरियाणा वीर धईया जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्र मुग्ध करेंगी। 27 नवंबर शाम 6:00 बजे रेणु मंच पर भगवान परशुराम की कथा का मंचन भी होगा, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी दिन रेणुकाजी विकास बोर्ड कार्यालय परिसर में महानाटी का प्रदर्शन होगा जो पहली बार किया जा रहा है।