फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Shivratri Festival: Bada Dev Kamrunaag reached Mandi amidst drizzle

Mandi Shivratri Festival: रिमझिम फुहारों के बीच मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, शिवरात्रि के कारज शुरू

Tue, 25 Feb 2025 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Feb 2025 05:47 PM IST
सार

राज देवता माधोराय मंदिर में उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने बड़ा देव कमरूनाग का स्वागत किया तथा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। 

विज्ञापन
International Shivratri Festival: Bada Dev Kamrunaag reached Mandi amidst drizzle
रिमझिम फुहारों के बीच मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ादेव कमरुनाग के मंडी के प्रवेशद्वार पुलघराट पहुंचते ही अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के देवकारज शुरू हो गए हैं। मंगलवार को प्रशासन की ओर से जिला राजस्व अधिकारी हरीश, तहसीलदार और सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने देव कमरुनाग का भव्य स्वागत किया। इसके बाद देव कमरुनाग राज देवता माधोराय के मंदिर पहुंचे। महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 5 मार्च तक किया जा रहा है। इसमें जनपद के 216 देवी-देवताओं का आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन



महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 27 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। वह भव्य जलेब में भी शामिल होंगे। इसके बाद पड्डल में जनता को संबोधित करेंगे। महाशिवरात्रि महोत्सव में तीन शाही जलेब निकलेंगी। पहली जलेब में सीएम शिरकत करेंगे, जबकि दूसरी एवं मध्य जलेब में भी देवी-देवता ढोल नगाड़ों की थाप पर राज देवता माधोराय के दरबार से पड्डल तक जाएंगे। अंतिम एवं तीसरी जलेब में राज्यपाल शिरकत करेंगे। वह इस महोत्सव का विधिवत रूप से समापन करेंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव में बड़ादेव कमरुनाग के आगमन से देव कारज शुरू हो जाते हैं। महोत्सव में अन्य देवी-देवताओं का आगमन भी शुरू हो गया है। विश्वास है कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से महोत्सव का सफल आयोजन होगा।
विज्ञापन


पड्डल मैदान में मेला, सेरी मंच पर सांस्कृतिक संध्याएं
महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में मेला सजेगा, जबकि सेरी मंच पर रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बाॅलीवुड, पंजाबी और हिमाचली गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार सांस्कृतिक परेड का भी आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय दल भी महोत्सव के दौरान अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की बधाई दी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर  शुभकामनाएं दी हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। लोग इस अवसर पर भगवान शिव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व के माध्यम से परस्पर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed