फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   international renuka ji fair 2021 will be concluded tomorrow by governor Rajendra Vishwanath Arlekar

कर्तिक पूर्णिमा: श्रीरेणुका मेले का समापन कल, राज्यपाल देंगे देवताओं को विदाई

Thu, 18 Nov 2021 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Nov 2021 06:00 PM IST
सार

राज्यपाल शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे देवताओं की विदाई के बाद ऐतिहासिक रेणुमंच से क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने मेले की सफलता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
international renuka ji fair 2021 will be concluded tomorrow by governor Rajendra Vishwanath Arlekar
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर जिले में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का शुक्रवार को समापन होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मेले का विधिवत समापन कर देव पालकियों को कंधा देकर विदा करेंगे। इसके साथ ही सात दिवसीय श्री रेणुका जी मेले का भी समापन होगा। इस दौरान मेले में पधारे सभी देवता अपने देव स्थलों को प्रस्थान करेंगे। इससे पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक रेणुका झील में शाही स्नान की परंपरा भी निभाई जाएगी। 

विज्ञापन


राज्यपाल शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे देवताओं की विदाई के बाद ऐतिहासिक रेणुमंच से क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने मेले की सफलता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। कहा कि मेले के दौरान स्वर्णिम हिमाचल की झलक को दर्शाने का प्रयास किया गया है। सांस्कृतिक संध्या की बजाय खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समापन समारोह दौरान राज्यपाल महिला और पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसके अतिरिक्त वह मेले में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के पश्चात बेहतर स्थान पर रही प्रदर्शनी के विभागों को भी सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed