फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Mandi Shivaratri: Traditional Devlu Nati, musical instruments and rangoli competitions will be h

अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि: महोत्सव में होगी पारंपरिक देवलू नाटी, वाद्ययंत्र और रंगोली प्रतियोगिताएं

Fri, 31 Jan 2025 01:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Jan 2025 01:10 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला में पारंपरिक देवलू नाटी, वाद्य यंत्र व रंगोली प्रतियोगिता, नाटक मंचन, शास्त्रीय संगीत गायन व वादन, भजन संध्या, कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
International Mandi Shivaratri: Traditional Devlu Nati, musical instruments and rangoli competitions will be h
अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला में पारंपरिक देवलू नाटी, वाद्य यंत्र व रंगोली प्रतियोगिता, नाटक मंचन, शास्त्रीय संगीत गायन व वादन, भजन संध्या, कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से कांगनीधार और पड्डल मैदान में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संस्थाओं और कलाकारों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला समिति अपूर्व देवगन ने दी।

विज्ञापन


20 फरवरी तक प्राप्त होंगे आवेदन
नाटक, शास्त्रीय संगीत, नाटक मंचन, भजन संध्या और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाली संस्थाएं और कलाकार 20 फरवरी तक भाषा एवं संस्कृति विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं या dlomandi50@gmail.com की ईमेल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देवलू नाटी व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता प्रतियोगिता का पंजीकरण 28 फरवरी को पड्डल ग्राउंड में होगा।

विज्ञापन

यह रहेगा कार्यक्रमों का शेड्यूल
देवलू नाटी व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण 28 फरवरी को होगा। अगले दिन एक मार्च सुबह 10 बजे से पड्डल ग्राउंड में देवलू नाटी और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का शानदार आगाज होगा। 3 और 4 मार्च को भी सुबह 10 बजे से देवलू नाटी और वाद्ययंत्र प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 4 मार्च को ही प्रतियोगिता का फाइनल होगा।  23 और 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे से संस्कृति सदन में नाटकों का मंचन होगा। संस्कृति सदन में ही 25 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शास्त्रीय संगीत और शाम 5:00 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी। 27 फरवरी को  सुबह 10:00 बजे से पड्डल मैदान में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। 28 फरवरी सुबह 11:00 बजे से संस्कृति सदन में कवि सम्मेलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed