फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Mahashivratri Festival: Bada Dev Kamrunag leaves for Chhoti Kashi with Lashkar

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव: बड़ा देव कमरूनाग लाव लश्कर के साथ छोटी काशी के लिए रवाना

Tue, 22 Feb 2022 01:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 01:59 PM IST
सार

बड़ा देव कमरूनाग अपने देवलुओं के साथ धंग्यारा से सुबह 10 बजे के करीब रवाना हुए। देवता का रात्रि ठहराव मंगलवार को चैलचौक में होगा। इसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचौक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
International Mahashivratri Festival: Bada Dev Kamrunag leaves for Chhoti Kashi with Lashkar
बड़ा देव कमरूनाग छोटी काशी के लिए रवाना - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2 से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिला के अधिष्ठाता बड़ा देव के नाम से विख्यात कमरूनाग मंगलवार को पूरे लाव लश्कर और पुलिस सुरक्षा के साथ मंडी शिवरात्रि के लिए रवाना हुए। बड़ा देव कमरूनाग अपने देवलुओं के साथ धंग्यारा से सुबह 10 बजे के करीब रवाना हुए। देवता का रात्रि ठहराव मंगलवार को चैलचौक में होगा। इसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचौक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के घरों में देवता का ठहराव किया जाएगा। छह दिनों की पैदल यात्रा करने के बाद 28 फरवरी को शिवरात्रि से एक दिन पहले बड़ा देव कमरूनाग छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे। 28 को बड़ा देव कमरुनाग का भगवान माधोराय के साथ भव्य मिलन होगा।

विज्ञापन


राज माधव राय और राज परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद देवता मंडी शहर के टारना माता के मंदिर में पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान रहेंगे। देवता के गूर टिकम राम ने जानकारी देते हुए बताया कि देवता मंडी शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर ठहराव के बाद बड़ा देव मंडी पधारेंगे। उन्होंने कमरूनाग व जिला के सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना की है कि शिवरात्रि महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो। बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने के बाद ही शिवरात्रि के कारज शुरू होते हैं। देवता हर वर्ष की भांति इस बार भी अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए छोटी काशी पहुंचकर शिवरात्रि पर्व का आगाज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed